12.3 C
Munich

‘मैंने लिख कर रखा था…’, राजस्थान को बर्बाद करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने ये क्या कह दिया, बल्लेबाजों की तो नींद उड़ जाएगी!

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैंने लिख कर रखा था… राजस्थान को बर्बाद करने वाले प्रफुल्ल ने क्या कह दिया

Last Updated:

what Praful hinge said on his dream ipl debut: प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल में ड्रीम डेब्यू के बाद बड़ा खुलासा किया है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सोचा था कि डेब्यू मैच इतना शानदार होगा. इस पर हिंगे ने कहा, ‘पिछले साल, मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो मैं निश्चित रूप से चार या पांच विकेट लूंगा.’ हिंगे ने राजस्थान के खिलाफ चार विकेट झटके.

Zoom

प्रफुल्ल हिंगे ने ड्रीम आईपीएल डेब्यू पर क्या कहा?

नई दिल्ली. प्रफुल्ल हिंगे अपनी कातिलाना गेंदबाजी से आईपीएल के नए स्टार बन चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. विदर्भ के इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में वो कर दिखाया जो जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे. प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट कर सबको हैरान कर दिया. इतना ही नहीं, इसी ओवर में उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल का विकेट चटकाया. प्रफुल्ल यहीं नहीं रुके, ओवर खत्म होते-होते उन्होंने एक और विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वह आईपीएल की पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकने वाले पहले गेंदबाज बन गए.

इस ड्रीम डेब्यू के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने बड़ा खुलासा किया. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सोचा था कि डेब्यू मैच इतना शानदार होगा. इस पर हिंगे ने बताया कि उन्होंने पिछले साल एक जगह लिखा था कि जब भी आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे चार या पांच विकेट चटकाएंगे. मुकाबले में प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए और सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के नायक बने. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हिंगे ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में बहुत पहले ही सोच लिया था. पिछले साल मैंने कहीं लिखा भी था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो निश्चित रूप से 4 या 5 विकेट लूंगा.’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article