Last Updated:
Hijab Controversy: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने स्कूलों में हिजाब पहनने की छूट दे दी है. इतना ही नहीं, अब जनेऊ और पगड़ी पहनने की भी छूट होगी. स्कॉर्फ भी पहना जा सकेगा. बीजेपी जब सरकार में थी, तब हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी.
कर्नाटक के स्कूलों में अब हिजाब पहनकर जाने की छूट होगी.
बेंगलुरु. कर्नाटक के स्कूलों में छात्राएं अब हिजाब पहन सकेंगी. सिद्धारमैया सरकार ने भाजपा शासनकाल में लगाई गई पाबंदी को रद्द कर दिया है. कांग्रेस सरकार ने अब छात्रों को निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं से जुड़े प्रतीकों को पहनने की अनुमति दे दी है. सिर्फ हिजाब ही नहीं, पगड़ी और जनेऊ पहनने की भी छूट होगी. यह नया आदेश मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही प्रभावी हो गया है.
About the Author
Gyanendra Mishra
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें


