Last Updated:
Josh Inglis IPL Conteroversy: जोस इंग्लिस ने 10 मई को खेले गए आईपीएल 2026 के अपने दूसरे में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी. इसी बहाने उस विवाद को दोबारा याद करते हैं, जिसके बाद वह पंजाब किंग्स की टोली से छिटककर लखनऊ सुपरजायंट्स के पास आ गए थे. चलिए जानते हैं पूरा विवाद और मामला…
जोस इंग्लिस और आईपीएल विवाद
नई दिल्ली: ‘मेरी शादी होने वाली है, मुझे छुट्टी चाहिए. मैं लंबी छुट्टी लूंगा और आईपीएल 2026 के अधिकतर मैच नहीं खेलूंगा…’ कुछ यही बात कहकर जोस इंग्लिस ने पंजाब किंग्स का दामन छोड़ा था. मगर प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब फ्रेंचाइजी को उस वक्त करारा झटका लगा, जब खेलने के लिए अनुपलब्ध माने जा रहे ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर को लेकर ऑक्शन में ‘मारा-मारी’ हो गई. अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ 60 लाख रुपये की मोटी रकम में उन्हें खरीदा, जो पंजाब किंग्स के साथ उनकी पिछली रकम से छह करोड़ रुपये ज्यादा था.
पंजाब किंग्स ने बीसीसीआई से की थी शिकायत
क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स अपने उस मजबूत बैटर को खोने से नाखुश थी, जो उन्हें पहले बेहद कम कीमत में मिल गया था. पंजाब किंग्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि- जोस इंग्लिस ने अपनी शादी की छुट्टी के चलते आईपीएल 2026 में न खेल पाने की सूचना रिटेंशन की अंतिम तिथि से ठीक 45 मिनट पहले दी थी. ये बहुत गलत है. ये भी कहा कि वह सिर्फ तीन मैच ही खेल पाएंगे.’
क्या पहले ही हो चुकी थी LSG और इंग्लिस की डील?
अब ऐसे में सवाल उठता है कि जब जोस इंग्लिस सिर्फ तीन मैच के लिए ही आईपीएल 2026 में खेलने वाले थे तो सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच बिडिंग वॉर समझ से परे है. दोनों फ्रेंचाइजी मोटी कीमत पर जोश इंग्लिस को अपने साथ जोड़ना चाहती थी. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जोस इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया से आते हैं और लखनऊ में क्रिकेट ऑपरेशंस देखने वाले जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी ऑस्ट्रेलियन हैं, ऐसे में उनकी इंग्लिस से पहले ही बातचीत हो चुकी थी.
आईपीएल 2026 में इंग्लिस ने लगाई आग
31 साल के इंग्लिस ने चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला था, जिसमें वह 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. अगले मैच में उन्हें मौका नहीं दिया, लेकिन फिर 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने सीजन के दूसरे ही मैच में उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में सिर्फ 25 गेंद में 77 रन ठोक दिए थे. यह लखनऊ के चार साल के आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में किसी भी बैटर का बनाया सबसे बड़ा स्कोर भी था. इंग्लिस ने अपनी ही टीम के ओपनर और हमवतन मिचेल मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा था.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


