Last Updated:
Shahid Afridi’Hilal-e-Imtiaz’: पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को क्रिकेट में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से नवाजा गया है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया, जिसके बाद अफरीदी, इमरान खान और वसीम अकरम जैसे महान खिलाड़ियों की विशिष्ट श्रेणी में शामिल हो गए हैं. 37 गेंदों में शतक जड़कर दुनिया को चौंकाने वाले अफरीदी ने इस सम्मान को देश के शहीदों और प्रशंसकों के प्यार को समर्पित किया है.
शाहिद अफरीदी को मिला बड़ा अवॉर्ड.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान शाहिद अफरीदी को उनके क्रिकेट में दिए गए असाधारण योगदान के लिए देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजा गया. राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अफरीदी को यह सम्मान प्रदान किया. इस उपलब्धि के साथ ही अफरीदी का नाम उन दिग्गज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिन्होंने खेल के साथ-साथ राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है. वह इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस के बाद यह सम्मान पाने वाले पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं.
सम्मान प्राप्त करने के बाद शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी खुशी जाहिर की. हालांकि, उनके संदेश में एक छोटी सी तकनीकी चूक भी दिखी जहां उन्होंने इसे ‘तमगा-ए-इम्तियाज’ संबोधित किया, लेकिन उनका भाव पूरी तरह स्पष्ट था.उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है. अफरीदी ने इस उपलब्धि को केवल अपनी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तानी देश की जीत बताया.
शाहिद अफरीदी को मिला बड़ा अवॉर्ड.
Shahid Afridi has been awarded the Hilal-e-Imtiaz for his outstanding services to cricket. 🎖


