5.3 C
Munich

अक्षर पटेल का अपने फील्डर्स पर फूटा गुस्सा… हार के बाद दिल्ली के कप्तान ने बताई गलती, खराब फील्डिंग ने डुबोई लुटिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

अक्षर पटेल का अपने फील्डर्स पर फूटा गुस्सा… हार के बाद बताया कहां हुई गलती

Last Updated:

Axar Patel Statement: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा. संजू सैमसन के विध्वंसक 115 रनों के बाद जेमी ओवरटन की चतुराई भरी गेंदबाजी ने दिल्ली के मंसूबों पर पानी फेर दिया.हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल गुस्से में दिखाई दिखे. उन्होंने हार की वजह बताई की किस कारण उनकी टीम को हार मिली. अक्षर ने कहा कि हम तो वहीं पर मैच हार गए थे जब फील्डिंग में कुछ कैच टपकाए.

Zoom

अक्षर पटेल ने हार के बाद टीम की खामियां बताई.

नई दिल्ली. संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा. आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए. उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. दिल्ली की हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल का दर्द छलक उठा. अक्षर ने बताया कि उनकी टीम की हार की वजह क्या थी. दिल्ली के कप्तान ने कहा कि अगर उनके फील्डर्स कैच नहीं छोड़े होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.

सीएसके के खिलाफ मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) काफी निराश नजर आए. उन्होंने हार का सबसे बड़ा कारण अपनी टीम की खराब फील्डिंग को बताया.अक्षर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन पावरप्ले के बाद हमने दो-तीन विकेट जल्दी गंवा दिए, जिससे मोमेंटम टूट गया. फील्डिंग में अंतर ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहा.’ 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका (41) और केएल राहुल (18) ने तेज शुरुआत दी. लेकिन पावरप्ले के खत्म होते ही कहानी बदल गई. जैमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से दिल्ली के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया. ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर थामे रखा और 38 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. दिल्ली के विकेट ‘गुच्छों’में गिरे, जिससे टीम कभी भी जरूरी रन रेट को हासिल नहीं कर पाई.ओवरटन ने 4 विकेट लेकर दिल्ली की पारी को 189 रनों पर समेटने में मुख्य भूमिका निभाई.

अक्षर पटेल ने हार के बाद टीम की खामियां बताई.

‘खराब फील्डिंग से छीन गई जीत’
अक्षर ने आगे गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि 213-215 रनों का लक्ष्य इस पिच पर हासिल किया जा सकता था, लेकिन खराब फील्डिंग और छोड़े गए कैचों ने खेल बिगाड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर हमने वो एक-दो कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा कुछ और हो सकता था. पिच में कोई बदलाव नहीं आया था, बल्कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ गई थी.’

सीएसके ने अपने घर में लगातार छह हार के बाद दर्ज की जीत
सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की. चार मैचों में पहली जीत से सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में दूसरी हार के बाद चौथे स्थान पर है. मैच में दोनों टीमों के फील्डर्स ने बड़ा अंतर पैदा किया. कैपिटल्स ने जहां कैच पकड़ने और रन आउट करने के कुछ आसान मौके गंवाए, वहीं सुपरकिंग्स के फील्डर्स ने शानदार कैच लपके.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article