Last Updated:
Mohammed Shami farm house 15 crore: मोहम्मद शमी का अमरोहा स्थित ‘हसीन फार्महाउस’ उनकी सफलता और सादगी का संगम है.करीब 150 बीघे में फैला यह फार्महाउस 12 से 15 करोड़ रुपये की कीमत का है. जहां लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ नेचुरल ब्यूटी भी मौजूद है. यहां आम के बगीचे, मॉडर्न जिम और क्रिकेट की प्रैक्टिस पिचें हैं, जहां लॉकडाउन के दौरान कई दिग्गज क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस किया था. यह जगह शमी के एक छोटे गांव से इंटरनेशनल स्टेज तक पहुंचने के शानदार सफर को बताता है.
मोहम्मद शमी का फार्म हाउस लगभग करीब 15 करोड़ का है.
नई दिल्ली. ‘अमरोहा एक्सप्रेस’ के नाम से फेमस मोहम्मद शमी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मैदान पर अपनी सटीक सीम और रफ्तार से दुनिया भर के बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले शमी असल जिंदगी में सादगी और सुकून के शौकीन हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर गांव में स्थित उनका आलीशान फार्महाउस, जिसे ‘हसीन फार्महाउस’ के नाम से जाना जाता है. उनकी इसी शख्सियत का प्रतिबिंब है. 15 करोड़ से अधिक की कीमत वाला यह फार्महाउस न केवल विलासिता का प्रतीक है, बल्कि यह शमी के एक छोटे गांव से इंटरनेशनल स्टार बनने तक के संघर्षपूर्ण सफर की गवाही भी देता है.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का यह फार्महाउस लगभग 150 बीघे (करीब 60 से 100 एकड़) की विशाल जमीन पर फैला हुआ है. साल 2015 में जब शमी ने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह इलाका एक लैंडमार्क बन जाएगा. आज इस संपत्ति की कीमत 12 से 15 करोड़ के बीच बताई जाती है. चारों तरफ फैली हरियाली और खुले आसमान के नीचे बना यह फार्महाउस शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा है. यहां की सबसे बड़ी विशेषता इसके आम के बगीचे हैं, जो न केवल इसे एक पारंपरिक उत्तर प्रदेश का ‘देहाती’ लुक देते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और शांत रखते हैं.
मोहम्मद शमी का फार्म हाउस लगभग करीब 15 करोड़ का है.
लॉकडाउन की वो यादें
शमी का फार्महाउस केवल आराम करने की जगह नहीं है. बल्कि यह एक एक्टिव खेल परिसर भी है. क्रिकेटर होने के नाते शमी ने यहां मल्टीपल प्रैक्टिस पिचें बनवाई हैं. इन पिचों की अहमियत तब पूरी दुनिया ने देखी जब कोविड-19 के दौरान पूरी दुनिया घरों में कैद थी. उस वक्त सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस के लिए शमी के इसी फार्महाउस का रुख किया था. शमी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर यहां पसीना बहाते हुए वीडियो साझा करते हैं, जो युवाओं को प्रेरित करते हैं.
सादगी और आधुनिकता का संगम
हसीन फार्महाउस की वास्तुकला ग्रामीण आकर्षण और आधुनिक कार्यक्षमता का एक बेहतरीन मिश्रण है. घर के भीतर का डिजाइन मिनिमलिस्ट (न्यूनतम) रखा गया है, जिसमें न्यूट्रल रंगों और साधारण पर्दें लगाए गए हैं. यहां का मेन कमरा मॉडर्न फर्नीचर से सजाया गया है, जहां रखे इनडोर प्लांट्स घर के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं. एक एथलीट के लिए फिटनेस सबसे जरूरी है, इसलिए यहां एक अत्याधुनिक निजी जिम भी है, जहां शमी अपनी रिकवरी और स्ट्रेंथ पर काम करते हैं. घर के भीतर खास जोन बनाए गए हैं जहां शमी अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं.
पूल से लेकर लग्जरी कारों तक
शांति और सुकून के साथ-साथ यहां लग्जरी का भी पूरा ख्याल रखा गया है.फार्महाउस में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल है, जो गर्मियों के दिनों में शमी का पसंदीदा स्पॉट बन जाता है. इसके अलावा, शमी को तेज रफ्तार कारों का भी शौक है। उनके गैरेज में Jaguar F-Type जैसी स्पोर्ट्स कार और Toyota Fortuner जैसी दमदार गाड़ियां मौजूद हैं, जो उनके शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं.
क्यों खास है यह घर
मोहम्मद शमी को हाल ही में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है. इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं. इस फार्महाउस का नाम उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर रखा था, और अलगाव के बावजूद उन्होंने इसकी पहचान और खूबसूरती को बनाए रखा है. अमरोहा का यह फार्महाउस शमी के लिए सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि एक सुकून का घर है. यहां वे अपनी खेती देखते हैं, पालतू जानवरों के साथ समय बिताते हैं और अपने गांव के लोगों से मिलते हैं. यह जगह साबित करती है कि आप दुनिया में कहीं भी चले जाएं, सबसे ज्यादा सुकून आपको अपनी मिट्टी में ही मिलता है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें


