जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव टीम से ‘गायब’
Last Updated:
धर्मशाला: 32 साल के जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है. आईपीएल 2026 में आज शाम पंजाब किंग्स के खिलाफ वह पांच बार की चैंपियन टीम की कैप्टेंसी करेंगे. नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने ये फैसला लिया है. दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार बुमराह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे. हालांकि उनके पास टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी का अनुभव है.
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा:
एक अनोखे एक्शन वाले बच्चे ने जब चाही तब यॉर्कर फेंकी. वही बच्चा, जो अब खेल का दिग्गज है, धर्मशाला में ब्लू एंड गोल्ड टीम की कप्तानी करेगा. कप्तान जसप्रीत, यह एक गौरवशाली सफर है!
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…


