गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में आयोजित लोक कलाकार जिग्नेश कविराज के डायरे में नोटों की बारिश देखने को मिली. भागवत सप्ताह के उपलक्ष्य में हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने जमकर रुपए उड़ाए. बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक लोग हवा में नोट उछालते रहे और बैग भर-भरकर कलाकार पर पैसे बरसाए गए. कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आयोजकों के मुताबिक, दान में मिली पूरी राशि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में खर्च की जाएगी. इस अनोखे आयोजन ने इलाके में खास चर्चा बटोर ली है.
Source link
जूनागढ़ में नोटों की बारिश, जिग्नेश कविराज के डायरे में उड़ाए गए लाखों रुपए, VIDEO वायरल


