7.1 C
Munich

गोल्ड चेन ही तोड़कर गिरा दी… त्यागी ने मारा ऐसा बाउंसर कि जैकब को लाखों का नुकसान हो जाता

Must read


होमखेलक्रिकेट

गोल्ड चेन ही तोड़कर गिरा दी… घातक बाउंसर से बेथल को लाखों का नुकसान हो जाता

Last Updated:

Jacob Bethel gold: केकेआर और आरसीबी के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 57वें मैच में एक अजीब वाक्या देखने को मिला. आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान जब जैकब बल्लेबाज मैदान पर थे तो कार्तिक का त्यागी का एक तेज बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा. इसके साथ ही गेंद बेथल के गोल्ड चेन पर भी लगी जो दो टुकड़े में बिखर गया.

Zoom

लाइव मैच में टूटा जैकब बेथल का गोल्ड चेन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जैकब बैथल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग कुछ खास नहीं जा रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल बेथल पहली बार इस लीग में खेल रहे हैं. फिल साल्ट की गैर मौजूदगी में बेथल को आरसीबी ने मैदान पर उतारा है, लेकिन वह कुछ खास प्रभावी नहीं रहे. बेथल पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे थे, लेकिन वह 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. बेथल को केकेआर के पेसर कार्तिक त्यागी ने अपनी एक तेजतर्रार बाउंसर पर कॉट एंड बोल्ड किया.

कार्तिक का ये बाउंसर पहले बेथल के हेलमेट पर लगा और फिर गले में उनकी मोटी गोल्ड चेन पर लगी. गेंद जैसे उनकी चेन पर लगी वह दो टुकड़े में टूट गया. इस दौरान कार्तिक त्यागी ने कैच लपका और केकेआर के खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाने लगे. सबकुछ इतना तेजी में हुआ कि बेथल को पता ही नहीं चला कि उन्होंने जो गोल्ड चेन पहनी थी वह टूट कर गिर गई है.

देवदत्त पडिक्कल ने अंपायर को थमाई गोल्ड चेन

जैकब बेथल के आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए थे. इस बीच तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल स्ट्राइक लेने गए तो देखा कि बेथल का गोल्ड चेन नीचे गिरा हुआ है. पडिक्कल ने तुरंत चेन को उठाया और उसे अंपायर को थमा दिया. उसके बाद फिर डगआउट में बेथल तक चेन को पहुंचाई गई. इस अजीब सी घटना की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में बेशक जैकब बेथल का बल्ला नहीं चला, लेकिन आरसीबी ने के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन वापसी करते हुए नाबाद 105 रन बनाए. विराट कोहली की इस शतकीय पारी से आरसीबी ने 5 गेंद रहते केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. रायपुर में खेले गए इस मैच में केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए थे. इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article