6.5 C
Munich

Preity Zinta in Pics: हार में भी मुस्कुराना कोई इनसे सीखे! प्रीति जिंटा का आपका जवाब नहीं

Must read


Last Updated:

Punjab Kings owner Preity Zinta: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुरुआती जीत के बाद पंजाब किंग्स अपने लय से भटक गई है. पंजाब किंग्स को शुरुआती जीत के बाद लगातार पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम को 5वीं हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली. इस मैच के दौरान टीम की को ओनर प्रीति जिंटा ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस टी शर्ट बांटी.

प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में दमदार शुरुआत के बाद अपने लय से भटक गई है. शुरुआत के 6 मैचों में जीत के बाद पंजाब ने लगातार 5 मैच गंवाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण मुश्किल हो गया है.

Preity Zinta

लगातार पांच मैचों में मिली हार से पंजाब किंग्स के खेमे में टेंशन का माहौल है, लेकिन टीम की सह मालकिन इस मुश्किल वक्त में भी अपने खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ खड़ी हैं. इसके अलावा वह अपने फैंस के लिए प्यार जताना भी नहीं भूलती हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धर्मशाला में किया.

Preity Zinta

धर्मशाला में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार मिली. इस मैच के दौरान पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस को टी शर्ट बांटी. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा और फैंस के बीच इस कनेक्शन की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Preity Zinta

प्रीति जिंटा आईपीएल की उन टीम मालिकों में से एक हैं जो हर मैच में अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती हैं. हार हो या जीत प्रीति हर परिस्थिति में अपनी टीम के खड़ी दिखाई देती हैं. यही कारण है कि पंजाब किंग्स के सपोर्टर भी स्टेडियम में प्रीति जिंटा की मौजूदगी से उत्साहित रहते हैं.

Preity Zinta

बता दें कि हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स का होमग्राउंड है. इस सीजन पंजाब ने यहां दो मैच खेले और दोनों में ही टीम को हार मिली है. मुंबई से पहले पंजाब को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था, जिसके कारण उसकी मुश्किलें अब बढ़ गई है.

PBKS

आईपीएल 2026 में अब पंजाब किंग्स के लिए स्थिति मुश्किल हो गई है. टीम के 12 मैचों में 13 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने दोनों मैच नॉकआउट की तरह खेलने होंगे. अगर पंजाब एक भी मैच हार जाती है तो फिर उसका खेल खत्म हो जाएगा. पंजाब अगर अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल करती है तो वह 17 अंक तक पहुंच सकती है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article