23.7 C
Munich

5 बल्लेबाजों के नाम पर 177 छक्के, IPLकी महाभारत में पांडव का पावर-पले, 4 के लिए सिक्सर मारना बाएं हाथ का काम

Must read


नई दिल्ली. IPL 2026 में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिल रहा है. टी-20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर जब भी छक्कों की बरसात होती है, तो दर्शकों का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. इस सीजन की सबसे बड़ी और दिलचस्प कहानी यह है कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में चारों खिलाड़ी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले सूरमा हैं.

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रायन रिकेलटन और प्रियांश आर्या ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी है. क्रिकेट की दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों की टाइमिंग और शॉट खेलने की शैली में एक अलग ही खूबसूरती और ताकत होती है. इन चारों बल्लेबाजों ने इस बात को सच साबित करते हुए मैदान के हर कोने में गगनचुंबी छक्के जड़े हैं और पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक अपना खौफ पैदा किया है.

IPL 2026 में हम इस सूची के टॉप  बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए कुल छक्कों का विश्लेषण करें, तो इन चारों ने मिलकर कुल 177 छक्के जड़े हैं. इन 146 छक्कों में प्रत्येक ‘बाएं हाथ के बलवान’ का व्यक्तिगत योगदान और उनका प्रतिशत इस प्रकार है

वैभव सूर्यवंशी (40 छक्के – 27.40% योगदान)

वैभव केवल 11 पारियों में 40 छक्कों के साथ सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. कुल छक्कों में अकेले उनका योगदान 27.40% है, जो उनकी बेखौफ और विस्फोटक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है. वैभव इस सीजन में 440 रन भी बना चुके है. इस दौरान वैभव ने 38 चौके भी लगाए हैं.

अभिषेक शर्मा (37 छक्के – 25.34% योगदान)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने अपनी निरंतरता और आक्रामकता को बरकरार रखा है. 12 मैचों में 481 रनों के साथ उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं और शीर्ष 4 के कुल छक्कों में 25.34% की हिस्सेदारी दर्ज की है. अभिषेक मे 43 चौके भी लगाए है.

रायन रिकेलटन (37 छक्के – 25.34% योगदान)

दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने बेहद कम समय में आईपीएल में अपनी धाक जमा ली है.  केवल 10 मैचों में 430 रन बनाने के साथ-साथ उन्होंने 37 छक्के उड़ाए हैं. अभिषेक शर्मा की तरह इनका भी कुल छक्कों में 25.34% का बराबर योगदान है.

प्रियांश आर्या (32 छक्के – 21.92% योगदान)

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रियांश ने आईपीएल 2026 के इस मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी है. 11 पारियों में 364 रन बनाकर उन्होंने 32 छक्के अपने नाम किए हैं, जो इस शीर्ष सूची में 21.92% का बहुमूल्य योगदान देता है.

आईपीएल 2026 का यह आंकड़ा साफ करता है कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की उपयोगिता और मारक क्षमता कितनी बढ़ गई है.  टॉप 4 स्थानों पर पूरी तरह कब्जा जमाकर इन बल्लेबाजों ने यह साबित कर दिया है कि जब बात गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की हो, तो बाएं हाथ के इन रणबांकुरों का कोई सानी नहीं है. टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि छक्कों की इस जंग में कौन सा ‘बाएं हाथ का बलवान’ अंत तक शीर्ष पर बना रहता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article