Last Updated:
Five Batsmen who never scored a double century in tests: इस स्टोरी में हम ऐसे 5 दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में कभी दोहरा शतक नहीं ठोक पाए. इनमें से ज्यादातर 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. वहीं, एक भारतीय बल्लेबाज तो ऐसा है, जो डबल सेंचुरी की दहलीज पर पहुंचकर आउट हो गया. यह भारतीय 199 रन पर पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठा था.
टेस्ट में कभी दोहरा शतक न जड़ने वाले बल्लेबाज.
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है. यह न केवल खिलाड़ी के कौशल, बल्कि उसके धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा होती है. क्रिकेट के लंबे इतिहास में हमने कई महान बल्लेबाजों को रनों का अंबार लगाते देखा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि खेल के कुछ ऐसे दिग्गज भी रहे हैं जिनका बल्ला इस जादुई आंकड़े तक कभी नहीं पहुंच पाया. इस लिस्ट में शामिल नाम आपको चौंका सकते हैं. जहां कई युवा खिलाड़ी आज आक्रामक बल्लेबाजी से दोहरा शतक बना लेते हैं, वहीं तकनीक के धनी और रिकॉर्ड्स के बादशाह रहे कुछ खिलाड़ी 190 के फेर में फंसकर रह गए. इन दिग्गजों में एक ऐसा भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है, जिसकी पारी महज एक रन की दूरी पर यानी 199 रन पर समाप्त हो गई. इस स्टोरी में आज हम बात करेंगे दुनिया के उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की, जिन्होंने शतकों के कई कीर्तिमान स्थापित किए, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कभी ‘डबल हंड्रेड’ का स्वाद नहीं चख सके. आइए विस्तार से जानते हैं.
128 टेस्ट खेलकर भी दोहरा शतक नहीं बना पाया ये दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ इस लिस्ट में शामिल हैं. मार्क वॉ ने 128 टेस्ट मैच खेलते हुए 8000 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन कभी 200 रन की पारी नहीं खेल पाए. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 153 रन रहा. मार्क वॉ के नाम टेस्ट में 20 शतक दर्ज हैं. उन्होंने 47 अर्धशतक भी बनाए. उनका नाम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं. बात जब देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो मार्क वॉ का नाम भी उनमें गिना जाता है.
दिलीप वेंगसरकर
भारत के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर भी उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलकर भी कभी दोहरा शतक नहीं बना पाए. उन्होंने 116 टेस्ट मैच खेले, जिनमें लगभग 7000 रन बनाए. 185 पारियों में दिलीप ने 6868 रन बनाए. उनके नाम 17 शतक दर्ज हैं. दिलीप का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 166 रन रहा. उन्होंने भारत के लिए 129 वनडे मैच भी खेले. हालांकि, इस फॉर्मेट में वह सिर्फ एक ही शतक बना पाए.
माइक एथरटन
जब-जब इंग्लैंड के महान ओपनर्स का जिक्र होगा, माइक एथरटन का नाम जरूर लिया जाएगा. 115 टेस्ट मैच खेलने वाले इस दिग्गज ने 16 शतक और 46 अर्धशतक के साथ कुल 7728 रन बनाए. हालांकि, कभी 200 का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं रहे. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 185 रन रहा. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 54 वनडे भी खेले, जिनमें 1791 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम दो सेंचुरी हैं.
199 रन पर आउट होने वाला भारतीय
भारत के पूर्व कप्तान और दमदार बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन वो नाम हैं, जो दोहरा शतक मात्र एक रन से चूक गए. उन्हें इसकी कसक आजीवन रहेगी कि महज एक रन से डबल सेंचुरी मिस हो गई. अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट खेले और 22 शतक के साथ 6215 रन बनाए. 1986 में वह श्रीलंका के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 199 रन पर थे, जब उन्हें रवि रत्नायके ने एलबीडब्ल्यू कर दिया था. हालांकि, इसके बाद भी अजहरुद्दीन ने कई बार 150 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन कभी दोहरे शतक के इतने करीब नहीं पहुंच पाए और इस उपलब्धि से अछूते रह गए.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


