13.1 C
Munich

डबल इंजन की रफ्तार: 107 किमी नई रेल लाइन से लेकर डबल ट्रैक तक, पश्चिम बंगाल में बिछी विकास की नई पटरी

Must read


होमताजा खबरदेश

107 किमी नई रेल लाइन से लेकर डबल ट्रैक तक, बंगाल में बिछी विकास की नई पटरी

Last Updated:

संतरागाछी से खातीपुरा के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी. यह ट्रेन खड़गपुर होकर राजस्थान तक जाएगी. पैसेंजर्स को इस नई ट्रेन से राहत मिलेगी. लंबे रूट के लिए यह बड़ा कदम है. वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जंक्शन तक 7 किलोमीटर लंबी नई लाइन बनेगी. रेल मंत्रालय ने इस रूट के डबलिंग सर्वे को मंजूरी दी है.

Zoom

रेलवे ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है. रेल मंत्रालय की ओर से मंजूर की गई परियोजनाओं में नई रेल लाइन, सर्वे और रेल कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं.

पहली परियोजना के तहत शालबनी-आद्रा तीसरी रेल लाइन, जो करीब 107 किलोमीटर लंबी है, के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को मंजूरी दी गई है. यह परियोजना क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी. दूसरे पत्र में बताया गया है कि रेल मंत्रालय ने कोलकाता (संतरागाछी) से जयपुर (खातीपुरा) के बीच नई ट्रेन संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस वाया खड़गपुर के परिचालन को मंजूरी दी है.

तीसरी परियोजना के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जंक्शन के बीच लगभग 7.15 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन (दोहरीकरण) के सर्वे कार्य को मंजूरी दी गई है. इससे उत्तर बंगाल क्षेत्र में रेल यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है. रेल मंत्रालय की इन घोषणाओं को पश्चिम बंगाल के बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है और सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया है. माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से बंगाल में विकास की गति बढ़ेगी और आने वाले दिनों में विभिन्न परियोजनाएं देखने को भी मिलेंगी. खासकर ऐसी परियोजना या योजना जो पिछली टीएमसी सरकार के कार्यकाल में लागू नहीं हो पाई थीं. इनमें केंद्र सरकार की कई योजनाएं शामिल हैं, जिनसे आम लोग सीधे तौर पर लाभांवित होंगे.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article