13.1 C
Munich

रिजर्व डे है या नहीं…आईपीएल क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए क्या हैं बीसीसीआई के स्पेशल रूल्स, 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

Must read


होमखेलक्रिकेट

रिजर्व डे है या नहीं, IPL क्वालीफायर, एलिमिनेटर के लिए क्या हैं BCCI के रूल्स

Last Updated:

Is There A Reserve Day For IPL 2026 Qualifier, Eliminator and Final: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू हो रहे हैं, लेकिन बारिश खेल बिगाड़ सकती है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. यदि अतिरिक्त समय और 5-5 ओवर का मैच भी संभव नहीं हुआ, तो अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि, फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, जहां मैच न होने पर लीग टॉपर ही चैंपियन बनेगा.

Zoom

क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है.

नई दिल्ली. आईपीएल का लीग चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं और 24 मई को सीजन के आखिरी लीग मैच संपन्न होंगे. रविवार होने के कारण उस दिन दो मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो जाएगी. 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे, जिसमें दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इन बड़े मैचों में बारिश विलेन बनती है, तो बीसीसीआई के पास इससे निपटने के क्या नियम हैं?

आमतौर पर माना जाता है कि प्लेऑफ के हर मैच के लिए रिजर्व डे होता है, लेकिन नियम थोड़े अलग हैं. बीसीसीआई की ओर से अब तक क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए किसी भी रिजर्व डे का ऐलान नहीं किया गया है. इसका मतलब यह है कि इन तीन मैचों को उसी निर्धारित दिन पर पूरा करना अनिवार्य है. हालांकि, फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर क्वालीफायर या एलिमिनेटर मैच में बारिश होती है, तो बीसीसीआई की कोशिश होती है कि मैच उसी दिन कराया जाए. इसके लिए कुछ विशेष नियम अपनाए जाते हैं.लीग मैचों की तुलना में प्लेऑफ के मैचों के लिए करीब 120 मिनट (2 घंटे) का अतिरिक्त समय दिया जाता है. पहली प्राथमिकता पूरे 20 ओवर का मैच कराने की होती है, लेकिन समय कम होने पर ओवर घटाए जाते हैं. कम से कम 5-5 ओवर का मुकाबला होना अनिवार्य है.

क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है.

प्वाइंट्स टेबल की अहमियत
यदि अतिरिक्त समय के बाद भी 5 ओवर का खेल संभव नहीं हो पाता है, तो विजेता का फैसला अंक तालिका (Points Table) के आधार पर होगा. उदाहरण के तौर पर अगर क्वालीफायर-1 में नंबर 1 और नंबर 2 की टीम के बीच मैच बारिश से धुल जाता है, तो अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता मानकर सीधे फाइनल में भेज दिया जाएगा.

फाइनल के लिए विशेष नियम
फाइनल मैच के लिए नियम थोड़े अधिक लचीले हैं क्योंकि इसके लिए रिजर्व डे सुरक्षित है. यदि फाइनल के दिन बारिश होती है और मैच बीच में रुकता है, तो रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां उसे रोका गया था. अगर रिजर्व डे के दिन भी भारी बारिश के कारण 5 ओवर का मैच या सुपर ओवर संभव नहीं हो पाता है, तो लीग चरण की अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को ही आईपीएल चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article