8.1 C
Munich

बीच आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाज ने छोड़ा टीम का साथ, अब टूर्नामेंट में नहीं होगी वापसी, अचानक क्या हुआ?

Must read


होमखेलक्रिकेट

बीच आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाज ने छोड़ा टीम का साथ, अब नहीं होगी वापसी

Last Updated:

Rachin Ravindra IPL 2026 KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रचिन रविंद्र आईपीएल 2026 सीजन के बीच से ही स्वदेश लौट गए हैं. न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे की तैयारी के लिए वापस अपने देश रवाना हो गया है. केकेआर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह कन्फर्म किया. उन्हें इस सीजन में एक भी मैच में मौका नहीं मिला.

Zoom

आईपीएल 2026 के बीच घर लौटे रचिन रवींद्र.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे की तैयारियां शुरू करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर टीम के बारे में जानकारी देते हुए यह बात कही. केकेआर की टीम शनिवार को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी.

केकेआर ने शुक्रवार को बताया, ‘रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए अपनी टेस्ट क्रिकेट की तैयारियां शुरू करने के लिए घर लौट गए हैं.’ आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रविंद्र को खरीदा था, इस तरह वह इस सत्र में अपनी नयी फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेले बिना ही घर लौट गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article