Last Updated:
Palak Paneer Restaurant Style: दिल्ली की सुषमा तिवारी ने घर पर स्वादिष्ट पालक पनीर बनाने का आसान तरीका बताया है. इसमें सबसे पहले मसालों और टमाटर का पेस्ट तैयार करके अच्छी तरह पकाया जाता है, जिसके बाद उबले हुए पालक का पेस्ट मिलाया जाता है. कुछ छोटी-छोटी टिप्स से आपकी सब्जी बिलकुल रेस्टोरेंट जैसी बनेगी.
दिल्ली. पालक पनीर एक ऐसी डिश है, जो खाने की थाली में स्वाद के साथ-साथ अलग रंग भी जोड़ती है. रोटी, पराठे या नान के साथ पालक पनीर खाना कई लोगों को पसंद होता है. लेकिन घर पर इसे बनाते समय सबसे ज्यादा ध्यान इसकी ग्रेवी पर देना जरूरी है. पालक का स्वाद तभी अच्छी तरह उभरकर आता है, जब उसमें मिलाए जाने वाले मसाले और टमाटर अच्छी तरह पक जाएं. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी ग्रेवी तैयार करने का आसान तरीका.
मसालों से करें शुरुआत
दिल्ली में रह रही सुषमा तिवारी ने बताया कि पालक पनीर की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके लिए धनिया, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा प्याज लिया जाता है. इसमें टमाटर का पेस्ट भी मिलाया जाता है. इसके अलावा उबले हुए टमाटर को पीसकर अलग से पेस्ट तैयार कर लें. इन सभी चीजों से ग्रेवी का बेस तैयार होगा, जो पालक पनीर को अच्छा स्वाद देने में मदद करेगा.
गर्म तेल में सबसे पहले डालें हल्दी
अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो सबसे पहले उसमें हल्दी डालें. हल्दी को तेल में अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उसका रंग और स्वाद तेल में आ जाए. इसके बाद तैयार किया हुआ मसालों का मिश्रण पैन में डाल दें. इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं, ताकि मसाले तेल में ठीक से भुन जाएं.
मसालों को कम से कम एक मिनट तक पकाएं
मसालों का मिश्रण डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहना जरूरी है. इसे कम से कम एक मिनट तक पकाएं, जिससे मसालों का कच्चापन दूर हो जाए. इसके बाद इसे कुछ देर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें. इस दौरान टमाटर और बाकी मसाले अच्छी तरह आपस में मिल जाएंगे. जब ग्रेवी पकने लगे और मसालों से तेल अलग दिखाई देने लगे, तो समझ जाएं कि टमाटर अच्छी तरह पक चुके हैं.
आखिर में डालें 100 ग्राम पालक का पेस्ट
जब टमाटर और मसालों का मिश्रण अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें पालक का पेस्ट मिलाया जाता है. इसके लिए करीब 100 ग्राम पालक को उबालकर पीस लें. अब इस पेस्ट को तैयार मसाले वाली ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि पालक का पेस्ट डालने से पहले टमाटर का अच्छी तरह पकना जरूरी है. इससे ग्रेवी में मसालों और पालक का स्वाद अच्छी तरह मिल पाता है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
