20.8 C
Munich

‘टेंशन की कोई बात नहीं…’, लखनऊ से हारकर भी चिल सीएसके के कप्तान, रुतुराज ने बताया प्लेऑफ का ‘मास्टर प्लान’

Must read


होमखेलक्रिकेट

लखनऊ से हारकर भी चिल CSK के कप्तान, रुतुराज ने बताया प्लेऑफ का ‘मास्टर प्लान’

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad Statement on CSK Playoff Equation: चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ग्रहण लगा दिया है. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही सीएसके का पिछले 3 मैचों की लगातार जीत का क्रम टूट गया और प्लेऑफ की संभावना भी शायद बेहद कम हो गई है. हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद सकारात्मक बयान देते हुए सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर अपनी बात रखी.

Zoom

लखनऊ के खिलाफ हार के बाद क्या बोले रुतुराज गायकवाड़?

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पॉजिटिव नजर आए. उन्होंने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अपनी राय व्यक्त की. अगले दो मैचों की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बहुत ही सीधे शब्दों में जवाब दिया. बता दें कि चेन्नई के बचे हुए दो लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से खेलने हैं. अगर सीएसके को टॉप-4 में जगह बनाई है तो हर हाल में यह दोनों मुकाबले जीतने होंगे. लखनऊ से हार के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर फिसल गई है. उसके 12 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं.

मैच के बाद अगले दो मैचों का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर रुतुराज ने कहा, ‘देखिए, पहली चुनौती तो चेन्नई पहुंचना है क्योंकि वहां की फ्लाइट काफी लंबी है. वहां पहुंचने के बाद, हमें बस उन चीजों को सुधारना है जहां हम कम पड़ रहे हैं. इसके साथ ही, वहां के माहौल और पिच को जितनी जल्दी हो सके समझना होगा.

प्लेऑफ समीकरण पर क्या कहा?
रुतुराज ने टीम के टॉप-4 में पहुंचने को लेकर कहा, ‘हमारे लिए समीकरण बिल्कुल साफ है- अब हम जितने भी मैच खेलेंगे, हमें हर हाल में जीतना होगा. मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी उलझा हुआ नहीं है, सब कुछ बहुत सिंपल है. यहां से हमारे लिए आगे का रास्ता साफ है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस यह ध्यान रखना है कि हमारा दिन अच्छा रहे और जिस भी खिलाड़ी का दिन अच्छा हो, वह उसका पूरा फायदा उठाए. उम्मीद है कि हम यहां से पासा पलट देंगे.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article