22.9 C
Munich

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज करियर में उन्नति के प्रबल योग, धनु राशि वालों इन 2 मोर्चों पर बरतें भारी सावधानी

Must read


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 16 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. करियर और व्यापार में उन्नति के शानदार योग बन रहे हैं और कमाई में भी इजाफा हो सकता है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. हालांकि, लव लाइफ में थोड़ी खींचतान रह सकती है और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

जमुई:  आज यानी 16 मई 2026 के दिन शनि जयंती है. आज के दिन शनि देव सभी राशि के जातकों पर हावी रहेंगे. आज शनि मीन राशि में संचार कर रहे हैं. जबकि चंद्रमा मेष राशि में संचार करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. आज के दिन सूर्य और बुध वृषभ राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे. जबकि शुक्र एवं गुरु की युति मिथुन राशि में होने से आज गजलक्ष्मी योग का भी संयोग बनेगा. आज का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए एक नई सुबह लेकर सामने आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन इन सभी योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को उन्नति का अवसर मिलेगा. करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में आज उन्हें सफलता मिलने वाली है.

धर्म कर्म में लगेगा मन, करें यह काम 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. उन्होंने बताया कि आज आप किसी सामाजिक काम में भी भाग ले सकते हैं. आज के दिन आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है. अगर आप व्यापारी हैं या किसी तरह का कारोबार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत ही बेहतर साबित होने वाला है. आज आप अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज शुरू होगा, जिससे आपको फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी तरह की यात्रा पर भी जाने का अवसर मिल सकता है. आज आप कहीं धन लगा सकते हैं जो दीर्घकालिक रूप से आपको फायदा पहुंचाएगा.

प्यार में चलती रहेगी खींचतान 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज थोड़ी मुश्किल रह सकती है. आज प्यार में खींचतान चलती रहेगी. धनु राशि के जातकों के घर में आज शांति का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने प्रोफेशनल संबंधों को भी बचा कर रखने की जरूरत है. आज के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से धनु राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ रंग हरा और शुभ अंक 7 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article