6 C
Munich

दूसरी बार दुल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या, आईपीएल के बीच महिका शर्मा से रचाएंगे शादी, जानें क्या है तारीख!

Must read


होमखेलक्रिकेट

दूसरी बार दुल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या, आईपीएल के बीच महिका से रचाएंगे शादी

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जल्द ही गर्लफ्रेंड महिका शर्मा से शादी रचा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक और महिका 22 मई को शादी के बंधन में बंधेंगे. हार्दिक और महिका पिछले कुछ महीनों से अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा रहे हैं.

Zoom

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. हार्दिक अभी मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट रहे हैं. दोनों को अक्सर एक-साथ देखा जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक हार्दिक और महिका 22 मई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा सकते हैं.

हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 को लॉकडाउन के दौरान हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही अलग हो गए. जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया था. तलाक के बाद हार्दिक का कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ा, लेकिन अब फाइनली महिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या को नताशा एक बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में फेल रहे हैं हार्दिक

हार्दिक पांड्या इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि, पिछले दो मैचों में वह मैदान पर नहीं उतरे हैं. हार्दिक अभी चोटिल हैं और माना जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ मैच में वह मैदान पर उतर सकते हैं. आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे,लेकिन लगातार दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

ऐसे में ये कहा जा रहा है कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद हार्दिक की न सिर्फ कप्तानी से बल्कि टीम से भी छुट्टी हो सकती है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम को सीजन में अभी दो मैच और खेलने हैं. केकेआर के अलावा मुंबई की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन अपना आखिरी लीग मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article