‘उनके साथ सब निखर के आते हैं’, पहली बार सलमान खान संग नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह, भाईजान की जमकर की तारीफ

Date:


Last Updated:

चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. वो सलमान खान के साथ ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाली हैं. इस वॉर-ड्रामा फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. चित्रांगदा सिंह पहली बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है. वहीं, चित्रांगदा ने सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने बताया कि सलमान की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास देखकर वह शुरुआत में थोड़ी नर्वस हो गई थीं. हालांकि, धीरे-धीरे उनके साथ काम करना काफी सहज और मजेदार हो गया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

चित्रांगदा सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि भाईजान अपने को-स्टार्स के अंदर का सबसे अच्छा कलाकार निकालने की खासियत रखते हैं. उन्होंने कहा कि एक्टर के अंदर अपने सह-कलाकारों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने की खास काबिलियत है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

Add News18 as
Preferred Source on Google

चित्रांगदा सिंह के मुताबिक, सलमान कैमरे के सामने बेहद सहज रहते हैं और उनकी यही खूबी हर सीन में एक अलग एनर्जी लेकर आती है. एक्ट्रेस ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘सलमान खान के साथ काम करना वाकई शानदार और यादगार अनुभव रहा’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

वो आगे कहती हैं, ‘उनकी प्रेजेंस बेहद दमदार है. कैमरे के सामने उनमें ऐसी सहजता और आत्मविश्वास रहता है कि शुरुआत में मैं भी थोड़ा नर्वस हो गई थी. लेकिन उनके काम करने के तरीके में एक शानदार सहजता भी है, जो उनके साथ फ्रेम शेयर करना इतना मजेदार बना देती है और हर सीन में एक नेचुरल एनर्जी ले आती है’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

चित्रांगदा ने फिल्म के गानों में सलमान खान के साथ अपनी केमिस्ट्री को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर भी खुशी जाहिर की. उनका कहना है कि जब दो कलाकारों के बीच पर्दे पर सहजता और आपसी समझ नजर आती है, तो दर्शक भी उससे जुड़ाव महसूस करते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को खुशी है कि फिल्म के गानों में उनकी और सलमान की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है. एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘जब से ‘मातृभूमि’ के गाने आए हैं, तब से हमारी केमिस्ट्री को बहुत प्यार मिल रहा है और मैं इस रिस्पॉन्स को देखकर वाकई बेहद खुश हूं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

चित्रांगदा सिंह ने आगे बताया, ‘जब दो एक्टर स्क्रीन पर एक खास कम्फर्ट और समझ शेयर करते हैं, तो दर्शक उसे महसूस कर पाते हैं और मुझे खुशी है कि हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है. मैं वाकई चाहती हूं कि दर्शक फिल्म में हमारी जोड़ी को देखें’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chitrangda)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related