VIDEO: हैदराबाद में राहुल गांधी की बाइक राइड, गिग वर्कर्स के साथ पिछली सीट पर बैठे नजर आए

Date:


होमताजा खबरदेश

VIDEO: हैदराबाद में राहुल की बाइक राइड, गिग वर्कर्स के साथ पिछली सीट पर दिखे

Last Updated:

Rahul Gandhi Bike Ride: राहुल गांधी का एक बार फिर आम लोगों के बीच घुलने-मिलने वाला अंदाज देखने को मिला है. हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी ‘गिग कामगारों’ के साथ बाइक रैली में शामिल हुए. खास बात यह रही कि राहुल खुद बाइक चलाने के बजाय एक कामगार की बाइक पर पीछे बैठकर सफर करते नजर आए.

Zoom

राहुल गांधी हैदराबाद में ‘गिग कामगारों’ के साथ बाइक रैली में शामिल हुए. (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Bike Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 नवंबर को हैदराबाद में ‘गिग कामगारों’ के साथ बाइक रैली में हिस्सा लिया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ शहर के आईटी हब माधापुर स्थित शिल्परामम सरकारी सभागार से जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए. रैली के दौरान राहुल गांधी बाइक पर पीछे बैठे थे.

राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गिग कामगारों की समस्याओं और चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने इस साल मार्च में तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2026 पारित किया था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related