कम जगह में उगाएं ढेर सारी सब्जियां, छत पर किचन गार्डन बनाने का जानें तरीका

Date:


मुरादाबाद: सर्दी का मौसम छत पर सब्जी उगाने के लिए सबसे अच्छा है. अब बाजार की महंगी और केमिकल वाली सब्जी खाने की जरूरत नहीं है. आप अपनी छत पर ही मेथी, पालक, गोभी और शिमला मिर्च जैसी ताजी जैविक सब्जियां उगा सकते हैं. ग्रो बैग में मिट्टी गोबर की खाद और कोकोपीट मिलाकर बीज लगाएं रोज हल्की धूप और पानी दें. इससे कम जगह में भी बंपर पैदावार होगी. छत की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद है और खर्च भी बचेगा.

कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि सर्दियों के अंदर बहुत सारी अच्छी सब्जियां होती हैं. जिन्हें हम अपने गार्डन में छत के ऊपर आसानी से उगा सकते हैं. किचन गार्डन में भी उगा सकते हैं. जैविक रूप से इसे करके अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. सर्दियों के अंदर मेथी, पालक, धनिया, सरसों, शिमला मिर्च, बथुआ ब्रोकली, बंद गोभी, फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन, प्याज सहित जितनी भी हरी सब्जी होती हैं.

ऐसे प्राप्‍त करें अच्‍छी पैदावार

इन सभी सब्‍ज‍ियों को सर्दियों के अंदर कर सकते हैं और यह सभी छत के ऊपर या ग्रो बैग्स के अंदर हम किचन गार्डन में भी लगा सकते हैं. क्योंकि सर्दी का समय होता है ऐसे में पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है. इसे ग्रो बैग्स में भी लगा सकते हैं और आसानी से अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. ग्रो बाग या थर्माकोल के बॉक्स तैयार करके अच्छी मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद और कोकोपीट या धान की भूसी उसमें मिला लेते हैं.

इन चीजों का रखें ध्यान

भूसी म‍ि‍लाने के बाद अंदर कोई भी कीड़ा या फंगस ना आ पाए. उसके अंदर इन फसलों की बुवाई कर सकते हैं. सर्दी के अंदर काफी सारी सब्जियां हैं, जिन्हें हम लगा सकते हैं. चाहे वह किचन गार्डन के रूप में लेनी हो. चाहे वह छत के ऊपर लेनी हो. यदि ग्रो बैग के ऊपर आप ले रहे हैं तो एक अच्छे ग्रो बाग के अंदर जो 6 बाय 3 का हो उसमें ले सकते हैं. छत पर लेने के लिए हमें यह ध्यान देना होता है कि उसके अंदर ज्यादा वजन न हो जिससे छत पर कोई असर न पड़े.

बंपर होगी पैदावार

उसके अंदर हम मिट्टी का प्रयोग कम करके गोबर की खाद, केचुआ खाद और नीम खली कोकोपीट या धान की भूसी का इस्तेमाल करते हैं. जिससे ज्यादा वजन नहीं होता है और पानी को भी रोक रखने की क्षमता होती है. जिससे हम अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए हमें कुछ ज्यादा मसक्कत नहीं करनी पड़ती है. यह खेती आसानी से हो जाती है और कोई भी इसे आसानी से अपने घर पर करके सब्जी खा सकते है और बंपर पैदावार प्राप्त कर सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related