मेरठ में लाइटर से दुपट्टों में लगाई आग, CCTV से पकड़ा गया आरोपी, झुलसा हाथ; शोरूम के बाहर मचा हड़कंप

Date:


Last Updated:

मेरठ के मवाना कस्बे में एक युवक पर लाइटर से साड़ी शोरूम के बाहर टंगे दुपट्टों में आग लगाने का आरोप लगा है. मोहल्ला मुन्नालाल स्थित कृष्णा साड़ी शोरूम के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. आग लगाने के दौरान आरोपी का हाथ भी झुलस गया. CCTV फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को इस्लामिया मदरसे के पास पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है.

Zoom

मेरठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Meerut: बाजार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. एक युवक ने कथित तौर पर लाइटर से दुकान के बाहर टंगे दुपट्टों में आग लगा दी और मौके से भागने लगा. आग लगाने के दौरान उसका हाथ भी झुलस गया. गनीमत रही कि दुकानदारों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मामला मेरठ के मवाना कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल का है. यहां स्थित कृष्णा साड़ी शोरूम के संचालक अजय कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर दी है. दुकानदार के मुताबिक, गुरुवार 12 नवंबर को दोपहर करीब 1:15 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान एक अज्ञात युवक हाथ में लाइटर लेकर शोरूम के बाहर पहुंचा और वहां टंगे दुपट्टों में आग लगा दी.

दुपट्टों में आग लगते ही युवक मौके से भाग निकला. बाहर आग की लपटें उठती देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

दुकान के अंदर पहुंच जाती आग तो होता बड़ा नुकसान

दुकानदार के अनुसार, यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो लपटें शोरूम के अंदर तक पहुंच सकती थीं. इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो सकता था. इतना ही नहीं, आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा था. हालांकि, स्थानीय लोगों की सक्रियता से बड़ा नुकसान होने से बच गया.

घटना के दौरान आग लगाने के आरोपी युवक का हाथ भी झुलस गया. इससे उसके मौके पर मौजूद होने के दौरान आग की चपेट में आने की बात सामने आई.

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान, लोगों ने पकड़ा

घटना के बाद दुकानदार ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया गया. दुकानदार के मुताबिक, आरोपी को मवाना क्षेत्र के इस्लामिया मदरसे के पास से पकड़ा गया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

दुकानदार ने थाने में दी तहरीर

पीड़ित दुकानदार अजय कुमार शर्मा ने मवाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साड़ी शोरूम के बाहर दुपट्टों में आग लगाने का मामला सामने आया है. दुकानदार की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सीओ मवाना मेरठ पंकज लवानिया ने भी जानकारी दी है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related