पौधों की देखभाल में काम आते हैं ये जरूरी गार्डनिंग टूल्स, जानें किस औजार का क्या है काम

Date:


Last Updated:

Gardening Tools: घर की बालकनी, छत या गार्डन में लगे पौधों की समय-समय पर देखभाल करना और उन्हें हेल्दी बनाए रखने की जिम्मेदारी के बीच ये समझना भी जरूरी है कि इन कामों के लिए कौनसे टूल्स इस्तेमाल में आते हैं. घर में सही औजार हों और आपको गार्डनिंग का शौक हो तो पौधों की छंटाई, मिट्टी की गुड़ाई करने से लेकर गमले में नई मिट्टी भरने तक हर काम के लिए अलग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी काम हाथों से करना काफी मुश्किल होता है. कुछ छोटे और काम के टूल्स से पौधों की देखभाल करना काफी आसान हो जाता है. आइए जानते हैं कि कौन से गार्डनिंग टूल्स आपके पास होने चाहिए और उनका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाता है.

पौधों की देखभाल के लिए कौन-कौन से औजार आते हैं काम? 1. हैंड ट्रॉवेल (Hand Trowel) अगर आप बालकनी में गार्डनिंग करते हैं तो हैंड ट्रॉवेल आपके लिए जरूरी टूल्स में से एक है. इस औजार का आकार एक छोटे फावड़े जैसा होता है. इसका इस्तेमाल गमले में मिट्टी भरने, मिट्टी हटाने, पौधा लगाने और पौधे का यहां से वहां करने के काम आता है.

2. प्रूनिंग शियर (Pruning Shears) प्रूनिंग शियर वो औजार है जिसका इस्तेमाल पौधों की सूखी, खराब और जरूरत से ज्यादा बढ़ी हुई टहनियों को काटने के लिए जाता है. ये टूल पौधों की कटाई-छंटाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस्तेमाल के बाद इस टूल को साफ रखना भी जरूरी है.

3. हैंड कल्टीवेटर (Hand Cultivator) किसी भी पौधे की जमी हुई मिट्टी को ढीला करने या खरपतवार को हटाने के लिए हैंड कल्टीवेटर जैसे टूल का इस्तेमाल किया जाता है. इस औजार के तीन नुकीले दांत होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4. वाटरिंग कैन (Watering Can) पेड़-पौधे में पानी देने के लिए इस्तेमाल में आने वाले इस टूल का नाम वाटरिंग कैन है. इस कैन के अगले हिस्से में छेद होते हैं जिससे पानी पूरे पौधे और जड़ पर बराबरी से गिरता है. छोटे गमलों और नाजुक पौधों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. गार्डनिंग ग्लव्स (Gardening Gloves) गार्डनिंग के दौरान कुछ पौधे कांटे वाले होते हैं जिनकी देखभाल के समय हाथ में चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा कई बार पौधों में कुछ बीमारियां भी होती हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे बचने के लिए गार्डनिंग ग्लव्स इस्तेमाल बेहतर माना जाता है.

6. गार्डनिंग फोर्क (Garden Fork) बड़े गमले और क्यारी में काम करते समय गार्डनिंग फोर्क का इस्तेमाल किया जाता है. इसका आकार कांटे जैसा होता है. ये टूल मिट्टी की पकड़ ढीली करने, मिट्टी पर जमी परत हटाने और खाद मिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

7. वीडर (Weeder) अगर आपके गार्डन या गमले में अनचाही घास उग गई है तो उसे जड़ से हटाने का काम वीडर का होता है. ये टूल आप-पास के पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना ही वहां उगने वाली खरपतवार को आसानी से हटा देता है. (Image-AI generated)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related