6.1 C
Munich

उत्तर प्रदेश पुलिस की सहारनपुर, अंबेडकरनगर और एटा में मुठभेड़, हत्या और गौतस्करी के वांछित बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Must read


Last Updated:

UP encounter news: उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ों का सिलसिला लगातार जारी है. सहारनपुर, अंबेडकरनगर और एटा में हुई अलग-अलग पुलिस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें हत्या, गौतस्करी और लूट जैसी घटनाओं में वांछित अपराधी शामिल हैं. कई बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं.

Zoom

यूपी पुलिस एनकाउंटर, सांकेतिक तस्वीर

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ों का सिलसिला लगातार जारी है. सहारनपुर, अंबेडकरनगर और एटा में हुई अलग-अलग पुलिस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें हत्या, गौतस्करी और लूट जैसी घटनाओं में वांछित अपराधी शामिल हैं. कई बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं.

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंटर कॉलेज के चौकीदार आदित्य हत्याकांड में वांछित आरोपी आशु उर्फ आशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में चली गोली उसके पैर में लगी. आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

25 हजार का इनामी आसिफ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वहीं सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में भी पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गौकश आसिफ को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी आदिल को भी दबोच लिया गया. दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है. पुलिस के अनुसार आसिफ पर गौकशी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं.

हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर सज्जाद पुलिस मुठभेड़ में घायल

अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर सज्जाद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. धौरहरा पुल के नीचे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई. सज्जाद पर गौतस्करी, गौहत्या, मादक पदार्थों की बिक्री और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं.

मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों अरमान और शकील को गिरफ्तार

उधर एटा में थाना जैथरा और जसरथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों अरमान और शकील को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक दोनों बिना नंबर प्लेट की बाइक से भाग रहे थे और पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में अरमान घायल हो गया. आरोपियों ने महिला से लूट और कुंडल छीनने की वारदात कबूल की है. पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article