किसी को दिया धन-दौलत, किसी को नाती-पोता… छठी मईया के चमत्कारों की कहानी, सुनिए व्रती महिलाओं की जुबानी

Date:


बलिया: जिले में तमाम जगहों पर छठ महापर्व को लेकर भव्य तैयारी खूब आकर्षित कर रही थी. बात अगर बलिया शहर के रामलीला मैदान की करें, तो यहां आस्था की भीड़ उमड़ी हुई थी. व्रती महिलाएं छठी मैया का पूजा याचना सहित एकदम पारंपरिक गीत गा रही थी. ऐसा नजारा था मानो मन को सुकून दे रहा था. बच्चे खुशी से झूम रहे थे और सेल्फी का सिलसिला जारी रहा.

आखिर में जब सूर्य डूबने लगे तो सभी महिलाएं अर्घ्य देकर दोबारा घर को वापस चली गईं और यही महिलाएं भोर में दोबारा आकर अपने वेदी पर छठी मैया की पूजा करेंगी और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत को संपन्न करेंगी. बड़े भव्य तैयारी के साथ रामलीला मैदान में महिलाओं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. आइए देखते और सुनते है कि व्रती महिलाओं ने क्या कुछ कहा.

‘छठी मैया ने दिया बेटा, धन-दौलत’
अंजू देवी ने कहा कि वह 35 सालों से लगातार छठ पूजा करती आ रही हैं. उनको छठी मैया ने बेटा, धन-दौलत सब कुछ दिया है. अब कुछ भी कमी नहीं है. एक बेटा विदेश है और एक बेटा गृह जनपद में अच्छी दुकानदारी कर रहा है. ज्ञानती पांडेय ने कहा कि वह शहर के जापलिन गंज की रहने वाली हैं. अभी रामलीला मैदान में छठ पूजा करने आई हुई हैं. बिल्कुल पारंपरिक तरीके से छठी मैया का प्रसाद यानी ठेकुआ खस्ता आदि बनाया जाता है. यह सब प्रसाद गैस पर नहीं, बल्कि मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच पर बनाया जाता है और वह भी इनको चढ़ने वाला सारा प्रसाद एकदम शुद्ध घी में बनता है.

महिला ने सुनाया छठी मईया का गीत
जमाना बदल गया लेकिन परंपरा एकदम कायम है, क्योंकि छठी मैया ने सबकुछ दिया है और उन्हीं को सब करना है. छठी मैया के आशीर्वाद से पति, बेटा-बहू सभी लोग स्वस्थ हैं. घर में खुशहाली है. शोभा गुप्ता से जब पूछा गया कि आपको गीत याद है, तो सुनाइए. हालांकि, वह शरमाकर कर हंसने लगी, लेकिन उन्होंने छठी मैया का पारंपरिक गीत सुनाया, ‘कोपी कोपी बोलेली छठी मईया, सुनी ए सेवक लोग… मोरा घाटे धुधिया उपज गईले, मकरी बसेरा लिहले’. जब किसी ने पूछा कि अगर आपके सामने छठी मैया आ जाए तो आप क्या करेंगी, तो वह हंसते हुए बोलीं कि प्रणाम किया जाएगा और क्या किया जाएगा? उन्होंने कहा कि छठी मैया से वह मांगेंगी कि उनके बच्चे सफल हो जाए, उनका पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहे.

रोम-रोम में छठी मईया की भक्ति
बुजुर्ग सविता देवी ने कहा कि वह 50 सालों से छठ पूजा करती आ रही हैं. उनसे पूछा गया कि आप अपने अंदाज में पुरानी छठी मैया का गीत सुनाइए, तो उन्होंने गुनगुनाया, ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए. होई ना बलम जी कहरिया, बहंगी घाटे पहुंचाए, कांच ही बांस के बहंगिया’. छठी मैया से सबको गहरी आस्था है. छठी मैया ने बेटा, नात-नाती, पोता सबकुछ दिया है. रुचिका ने बताया कि इनका मायका बिहार और ससुराल बलिया में है. इनको छठ पूजा से बहुत लगाव है. इनके रोम रोम में छठ पूजा बसा है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related