21.5 C
Munich

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour | पीएम मोदी का नीदरलैंड में ग्रांड वेलकम, बोले- भारत-EU FTA ने व्‍यापार को बढ़ावा दिया

Must read


होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी का नीदरलैंड में ग्रैंड वेलकम, बोले- FTA ने व्‍यापार को बढ़ावा दिया

Last Updated:

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों की यात्रा पर हैं. वे पहले यूएई गए, जहां एनर्जी सिक्‍योरिटी को लेकर अहम समझौते किए गए. इसके बाद पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे हैं. यहां व…और पढ़ें

Zoom

पीएम मोदी UAE के बाद नीदरलैंड पहुंचे हैं. (पीएम मोदी के X अकाउंट से साभार)

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों को नई गति मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा. एम्स्टर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-ईयू एफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नीदरलैंड के राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, एडजुटेंट जनरल और चीफ ऑफ मिलिट्री हाउसहोल्ड रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार तथा नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन शामिल थे.

हेग में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. इस दौरान कलाकारों ने गरबा और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. नीदरलैंड प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का दूसरा चरण है. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, निवेश और भारत-यूएई साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई को भारत का दूसरा घर बताते हुए गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया.

पीएम मोदी की यात्रा इसलिए अहम

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के समर्थन में भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. उन्होंने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की भारत कड़ी निंदा करता है और नई दिल्ली हर परिस्थिति में अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. प्रधानमंत्री ने कठिन परिस्थितियों में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार की सराहना भी की. प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खासकर यूरोप के साथ व्यापार, तकनीक और हरित ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत की सक्रिय कूटनीति पर दुनिया की नजर बनी हुई है.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बात, किंग-क्वीन से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज राजधानी हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके अलावा, वह अपने आधिकारिक दौरे के तहत शनिवार को किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री के अपने प्रवास के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करने और नीदरलैंड के बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत करने की भी उम्मीद है.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत की झलकियां शेयर की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय की तरफ से किए गए शानदार स्वागत की कुछ झलकियां साझा की हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘कल नीदरलैंड में भारतीय समुदाय का स्वागत शानदार था. स्वागत में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम का डांस परफॉर्मेंस शामिल था. इसमें गरबा परफॉर्मेंस भी शामिल था.’

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड में दिखी भारतीय संस्‍कृति की झलक

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भारतीय संस्कृति की रंगारंग झलक देखने को मिली. होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. इस दौरान कलाकार रीमा ने प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व और खुशी का पल था. रीमा ने कहा कि पूरा अनुभव बेहद शानदार और यादगार रहा. प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे हैं. उनकी इस यात्रा को भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी के स्वागत के दौरान भारतीय समुदाय में भी खास उत्साह देखने को मिला.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय में उत्‍साह

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री Narendra Modi की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है. नीदरलैंड में रहने वाली भारतीय नृत्य विशेषज्ञ चंद्रिका सुंदरारमन ने कहा कि वर्ष 2017 में भी उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला था और अब उनकी दोबारा यात्रा से भारतीय समुदाय बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. चंद्रिका के अनुसार, डच नागरिक भारत के प्रति गहरी रुचि दिखाते हैं, जो दोनों देशों के सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है.

PM Modi Netherlands Visit Live: यूएई के साथ ऐतिहासिक एनर्जी सिक्‍योरिटी समझौता

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच ऊर्जा सहयोग को नई मजबूती मिलने जा रही है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि एक समझौते के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद UAE भारत के Strategic Petroleum Reserve (SPR) में 30 मिलियन बैरल तक कच्चा तेल जमा करेगा. इस योजना में अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) की आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित भंडारण सुविधाओं में भागीदारी और ओडिशा के चांदीखोल में नई रिजर्व सुविधाओं के विकास की संभावना शामिल है. इसके अलावा UAE के फुजैरा में भी कच्चे तेल के भंडारण पर विचार किया जा रहा है, जिसे भारत के Strategic Petroleum Reserve नेटवर्क का हिस्सा बनाया जा सकता है. दोनों देशों के बीच Liquid Natural Gas (LNG) और Liquid Petroleum Gas (LPG) भंडारण सुविधाओं में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी का नीदरलैंड में ग्रांड वेलकम

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: एम्‍सटर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एम्स्टर्डम पहुंच गया हूं. नीदरलैंड की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति दी है. यह यात्रा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है. मैं प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ वार्ता करूंगा और महामहिम राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से मुलाकात करूंगा. साथ ही 16 तारीख की सुबह आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने को लेकर भी उत्साहित हूं.’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article