9.5 C
Munich

अंपायर से उलझना पड़ा महंगा, नितीश राणा पर BCCI ने लिया एक्शन,चेन्नई के कप्तान को भी लगा जुर्माना

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले के दौरान हंगामा देखने को मिला. शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में चौथे अंपायर से तीखी बहस करने के चलते नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Zoom

अंपायर से उलझने पड़ा महंगा, नितीश राणा पर BCCI ने लिया एक्शन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में एक तो दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर अंपायर के फैसले का विरोध करने की वजह से स्टार बल्लेबाज नितीश राणा पर जुर्माना भी लग गया. शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान चौथे अंपायर से तीखी बहस करने के चलते उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

यह घटना 19वें ओवर में हुई जब अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स को उनके गीले ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं दी. इससे विवाद बढ़ गया. स्टब्स ने चेन्नई की उमस भरी गर्मी में ज्यादा पसीना आने के कारण अपने ग्लव्स बदलने की मांग की थी. आउट होने के बाद, नितीश राणा ने गुस्से में चौथे अंपायर से बहस की, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article