Last Updated:
Ganga Expressway Toll Tax: गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त में सफर का आनंद अब कम होने वाला है. दरअसल अब इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स शुरू हो जाएगा. मेरठ जिले के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर टोल वसूली की टेस्टिंग का काम हो गया है. मेरठ से बदायूं की तरफ एक मल्टी लेन फ्री फ्लो एमएलएफएफ सिस्टम है, जिसमें गाड़ियां बिना रूके ही सीधे फर्राटा भरते हुए निकल जाएगी, लेकिन कैमरे में कैद हो जाएगी, जहां से गाड़ी की निकासी होगी तो टोल कट जाएगा.
गंगा एक्सप्रेसवे टोल टैक्स चार्ज
मेरठ: ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. मेरठ से प्रयागराज के बीच अब तक मिल रही मुफ्त सफर की सुविधा आज आधी रात से समाप्त होने जा रही है. टोल कंपनी का कहना है कि 17 मई से टोल वसूली शुरू हो जाएगी. मेरठ जिले के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर टोल वसूली की टेस्टिंग का काम हो गया है. निर्माण एजेंसी आईआरबी डेवलपर्स की ओर से टीम एक-एक टोल बूथ की जांच हो गई है. दिन में ही कंपनी की ओर से सूचना जारी हो गई कि 16 मई की मध्य रात्रि यानि 17 मई से मेरठ से बदायूं सेक्शन में टोल वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी.
यहां कटेगा टोल
टोल का संचालन करने वाली कंपनी के अनुसार, खड़खड़ी टोल प्लाजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यहां फास्टैग के माध्यम से सुचारू भुगतान और कम समय में निकासी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मेरठ से बदायूं की तरफ एक मल्टी लेन फ्री फ्लो एमएलएफएफ सिस्टम है, जिसमें गाड़ियां बिना रूके ही सीधे फर्राटा भरते हुए निकल जाएगी, लेकिन कैमरे में कैद हो जाएगी, जहां से गाड़ी की निकासी होगी तो टोल कट जाएगा.
इतना वसूली जाएगा टोल टैक्स
29 अप्रैल को हुए उद्घाटन के बाद प्रदेश सरकार ने ट्रायल के लिए गंगा एक्सप्रेस वे को टोल फ्री किया था, जिसके तहत इस पर सफर करने वालों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ रहा था. हल्के चौपहिया वाहनों के साथ ही मालवाहक वाहन भी बड़ी संख्या में निकल रहे थे. यह व्यवस्था 15 दिन के लिए की गई थी, जिसकी समय सीमा पूरी हो गई. लाइट कमर्शियल व्हीकल, मिनी बस और इस कैटेगरी के दूसरे वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर 4.95 रुपये का रेट तय किया गया है. जबकि बस और ट्रक के लिए रेट 8.20 रुपए प्रति किलोमीटर है.
मल्टीएक्सल, भारी मशीनरी और अर्थमूविंग वाहनों के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का टोल 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है. ओवर साइज वाहनों के लिए ये रेट 16.10 रुपये प्रति किमी का है. गंगा एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर और दूसरे वाहनों के लिए टोल का रेट अलग-अलग है. दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए प्रति किलोमीटर 1.28 रुपए का टोल तय किया गया है. इसके अलावा कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए रेट 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


