11.2 C
Munich

53 रन पर आउट हो गया था बल्लेबाज… पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती, फिर 126 रन की पारी खेलकर पवेलियन गया बैटर

Must read


होमखेलक्रिकेट

53 रन पर आउट हो गया था बल्लेबाज,पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती, फिर…

Last Updated:

Litton Das 6th test century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई. एक समय संकट में घिरी टीम को विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने 126 रनों की जुझारू शतकीय पारी खेलकर संभाला. हालांकि, मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब 53 रन के निजी स्कोर पर लिटन को एक बड़ा जीवनदान मिला. पाकिस्तान ने अल्ट्राएज में आउट होने के बावजूद रिव्यू नहीं लिया. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने चार विकेट लिए. जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं.

Zoom

लिटन दास ने टेस्ट करियर का जड़ा छठा शतक.

नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पहले ही दिन गजब का रोमांच देखने को मिला. खेल का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास के नाम रहा, जिन्होंने न सिर्फ अपने करियर का एक यादगार शतक जड़ा बल्कि टीम को एक बेहद नाजुक स्थिति से बाहर निकाला. हालांकि, इस पूरे दिन की सबसे बड़ी कहानी लिटन दास का वह शतक तो था ही, लेकिन उससे भी बड़ा मोड़ वह जीवनदान था जो उन्हें 53 रन के निजी स्कोर पर मिला. अगर पाकिस्तान वहां मुस्तैदी दिखाता, तो शायद इस मैच की तस्वीर कुछ और ही होती. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं और वह अभी 257 रन पीछे है.

मैच की शुरुआत बांग्लादेश के लिए किसी बुरे सपने जैसी रही. पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों, विशेषकर मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने नई गेंद का बेहतरीन फायदा उठाया. सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय खाता खोले बिना ही मोहम्मद अब्बास का शिकार बन गए. इसके बाद तंजीद हसन तमीम ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और 26 रन बनाए, लेकिन अब्बास ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया. मध्यक्रम में मोमिनुल हक ने 22 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन दोनों ही अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. अनुभवी मुशफिकुर रहीम भी 23 रन बनाकर खुर्रम शहजाद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. देखते ही देखते बांग्लादेश ने अपने पांच प्रमुख विकेट बेहद सस्ते में गंवा दिए थे और टीम गहरे संकट में नजर आ रही थी.

लिटन दास ने टेस्ट करियर का जड़ा छठा शतक.

लिटन दास का जुझारू शतक
जब बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब क्रीज पर आए लिटन दास ने एक छोर संभाल लिया. उन्होंने शुरू से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ सकारात्मक रवैया अपनाया. लेकिन इस पारी का सबसे बड़ा और निर्णायक मोड़ 61वें ओवर में आया, जब लिटन दास 53 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. खुर्रम शहजाद की एक शॉर्ट पिच गेंद जो अंदर की तरफ आ रही थी, उस पर लिटन दास ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया.गेंद उनके दस्तानों (ग्लव्स) को छूती हुई विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के पास गई। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कैच की जोरदार अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया. कप्तान शान मसूद ने काफी देर तक विचार किया, लेकिन अंत में उन्होंने डीआरएस (रिव्यू) नहीं लेने का फैसला किया.बाद में जब टीवी रिप्ले और अल्ट्राएज में देखा गया, तो साफ पता चला कि गेंद का संपर्क लिटन के ग्लव्स से हुआ थाय. पाकिस्तान के लिए यह एक बहुत बड़ी चूक साबित हुई. इस जीवनदान का लिटन दास ने भरपूर फायदा उठाया.

इसके बाद लिटन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर साजिद खान और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक और दर्शनीय शॉट्स खेले. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए. लिटन ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 126 रनों की एक लाजवाब और संकटमोचक पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत ही बांग्लादेश का स्कोर 250 के पार जा सका. अंततः हसन अली ने उन्हें अब्दुल्ला फजल के हाथों कैच कराकर उनकी इस बेहतरीन पारी का अंत किया.

पुछल्ले बल्लेबाजों का संघर्ष और गेंदबाजी का प्रदर्श
लिटन दास के अलावा निचले क्रम में मेहदी हसन मिराज सिर्फ 4 रन बना सके, जबकि तैजुल इस्लाम ने 40 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया. तस्कीन अहमद ने 7 रन बनाए, जबकि शोरीफुल इस्लाम 12 रन बनाकर नाबाद रहे. नाहिद राणा बिना खाता खोले आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. बांग्लादेश की पूरी पारी 77 ओवरों में 278 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में खुर्रम शहजाद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17 ओवर में 81 रन देकर 4 विकेट चटकाए, हालांकि उन्होंने 4 नो-बॉल भी फेंकी. मोहम्मद अब्बास ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 16 ओवर में 45 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. हसन अली को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि स्पिनर साजिद खान ने 31 ओवर की लंबी गेंदबाजी के बाद 1 विकेट अपने नाम किया.

पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत
बांग्लादेश को 278 रनों पर रोकने के बाद दिन का खेल खत्म होने से पहले पाकिस्तान को अपनी पहली पारी की शुरुआत करने के लिए 6 ओवर खेलने थे. पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाजों ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं. अजान अवैस 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं अब्दुल्ला फजल 16 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article