Last Updated:
लखीमपुर खेरी में भीषण गर्मी और मौसम में अचानक बदलाव के चलते आम के फलों के फटने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी किस्मों में सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है. उद्यान विभाग ने किसानों को संतुलित सिंचाई और बोरेक्स/सोल्यूबोर के छिड़काव की सलाह दी है, ताकि नुकसान को कम किया जा सके.
लखीमपुर खेरी. आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मियों के मौसम में हर किसी को आम खाना बेहद पसंद होता है. वहीं इस समय जहां एक ओर भीषण गर्मी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आम का फल तेजी से फटने लगे हैं, जिस कारण किसान काफी चिंतित हैं. तेज धूप, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और अचानक मौसम बदलने की वजह से आम के फलों में फटने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. आम की बागों में लगे छोटे और बड़े दोनों तरह के फल चटक रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है. जिले में कई जगहों पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी किस्मों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार आम का फल फटना केवल मौसम की वजह से नहीं होता, बल्कि पोषक तत्वों की कमी, सिंचाई में असंतुलन और रोग-कीट प्रबंधन में लापरवाही भी इसकी बड़ी वजह है. यदि समय रहते किसान सही उपाय अपनाएं तो इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


