14 C
Munich

RCB vs PBKS, IPL 2026: अहम मुकाबले में RCB के कप्तान हुए बाहर, राजत पाटीदार क्यों नहीं खेल रहे मैच?

Must read


होमखेलक्रिकेट

अहम मुकाबले में RCB के कप्तान हुए बाहर, राजत पाटीदार क्यों नहीं खेल रहे मैच?

Last Updated:

PBKS Vs RCB Match In IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ बिना नियमित कप्तान के खेलने उतरी. टॉस करने पहुंचे जितेश शर्मा ने बताया कि रजत पाटीदार चोटिल हैं और हैदराबाद के खिलाफ मैच तक फिट होने की उम्मीद की जा रही है.

Zoom

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ आरसीबी की कप्तानी करने उतरे जितेश शर्मा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल रही है. धर्मशाला के इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह पर टॉस करने जितेश शर्मा पहुंचे थे. इस मुकाबले में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले विकेटकीपर ने बताया कि मैच से क्यों कप्तान को बाहर रखा गया है.

RCB के कप्तान रजत पाटीदार रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बड़े मुकाबले में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. टॉस के दौरान टीम की कप्तानी जितेश शर्मा ने की. उन्होंने पाटीदार की चोट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी. बताया गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कार्तिक त्यागी की गेंद सिर पर लगने के कारण पाटीदार टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए थे.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article