Srinagar AQI today। Srinagar Pollution beat Delhi। Delhi vs Srinagar AQI। जन्नत में दिल्ली से ज्यादा जहरीली हवा, श्रीनगर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Date:


होमताजा खबरदेश

जन्नत में दिल्ली से ज्यादा जहरीली हवा, श्रीनगर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Last Updated:

श्रीनगर में गुरुवार को वायु प्रदूषण का स्‍तर काफी बढ़ गया. एक्‍यूआई डॉट इन के डाटा के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शहर का एक्‍यूआई 326 दर्ज किया गया. यह दिल्‍ली के 160 से कहीं ज्‍यादा था. पुलवामा के विधायक वहीद पारा ने एक एक्‍स पोस्‍ट में श्रीनगर में 663 एक्‍यूआई होने का दावा किया.

Zoom

श्रीनगर एक्‍यूआई बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है.

बता जब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की होती है तो दिल्‍ली का नाम सबसे पहले लिया जाता है. वादियों में बसे श्रीनगर की चर्चा दूर-दूर तक नहीं होती. पर अब कश्‍मीर में उल्टी गंगा बहती दिख रही है. श्रीनगर में गुरुवार को एक्‍यूआई का स्‍तर 326 दर्ज किया गया और इसके साथ ही वो रियट टाइम डाटा में भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्‍ट में श्रीनगर का नंबर तीसरे स्‍थान पर पाया गया. वादियों में बिगड़ती हवा ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है. पुलवामा के विधायक वहीद पारा ने इसपर सवाल उठाए. उन्‍होंने पूछा कि कश्‍मीर में पर्यावरण को बचाने के लिए आखिर कब कदम उठाए जाएंगे.

दिल्ली से भी खराब रही श्रीनगर की हवा
एक्‍यूआई डॉट इन के रियल-टाइम आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 3:30 बजे श्रीनगर का AQI 364 था. इसी समय दिल्ली का AQI 160 दर्ज किया गया. यानी उस समय श्रीनगर की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब थी. श्रीनगर में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां PM2.5 का स्तर 257 और PM10 का स्तर 334 रहा. देश के प्रदूषित शहरों की सूची में बिहार के चार शहर भी शामिल थे. इनमें सहरसा, बेगूसराय, पटना और भागलपुर शामिल रहे.

CPCB और रियल-टाइम आंकड़ों में क्यों है अंतर?
श्रीनगर के प्रदूषण को लेकर अलग-अलग स्रोतों के आंकड़ों में अंतर दिखाई दिया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 26 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे शहर का AQI 179 था. यह मध्यम श्रेणी में आता है. वहीं, दूसरे प्लेटफॉर्म पर रियल-टाइम आंकड़ा इससे काफी ज्यादा दिखा. इसकी वजह मापने का समय, निगरानी केंद्र और आंकड़ों की गणना का तरीका हो सकता है. इसलिए दोनों आंकड़ों को एक जैसा मानना सही नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related