यूट्यूब से सीखा हुनर, अब ऑर्डर पर तैयार करती हैं बुके, बैग और की-रिंग; जानिए बस्तर की योगिता का स्टार्टअप

Date:


Last Updated:

Success Story: बस्तर के रायकोट गांव की योगिता नागेश ने क्रोशिया आर्ट के जरिए घर सजाने और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बनाने का अनोखा स्टार्टअप शुरू किया है. उनके इस स्टार्टअप का नाम बेजलल कलाकृति है जो जगदलपुर में लोकप्रिय हो रहा है.

Success Story: बस्तर के रायकोट गांव की रहने वाली योगिता नागेश क्रोशिया आर्ट के जरिए घर सजाने और रोजमर्रा के इस्तेमाल की खूबसूरत चीजें बना रही हैं. उनके इस स्टार्टअप का नाम बेजलल कलाकृति है, जो जगदलपुर में काफी लोकप्रिय हो रहा है. सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान खाली समय में कुछ नया करने की सोच के साथ उन्होंने इस काम की शुरुआत की थी.

कब शुरू किया स्टार्टअप
बस्तर जिले के रायकोट गांव की योगिता नागेश ने क्रोशिया आर्ट के माध्यम से होम डेकोरेशन और उपयोग की वस्तुएं बनाने का स्टार्टअप शुरू किया है. सरकारी परीक्षा में चयन न होने के बाद मानसिक दबाव से निपटने और खुद को व्यस्त रखने के लिए उन्होंने यूट्यूब से यह कला सीखी और महज 2 से 3 हजार रुपये की लागत से अपना बिजनेस शुरू किया.

कैसे शुरू हुआ सफर
योगिता नागेश ने लोकल 18 की टीम से बातचीत में बताया कि बिजनेस शुरू करने से पहले वह सीजीपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. चयन न होने पर उन्होंने खाली समय का सदुपयोग करने का फैसला किया. यूट्यूब के माध्यम से क्रोशिया आर्ट सीखकर उन्होंने टेराकोटा आर्ट के जरिए फूलों के बुके, की-रिंग, बैग और होम डेकोरेशन के सामान बनाने शुरू किए. शुरुआत में उन्हें चीजें बनाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब उन्हें डिजाइन, रंगों के चुनाव और नई चीजें तैयार करने का पूरा अनुभव हो गया है.

उत्पादों की कीमत और बिक्री
योगिता के पास 50 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक के उत्पाद उपलब्ध हैं. एक फूल बनाने में उन्हें करीब दो घंटे का समय लगता है, जिसे वह लगभग 250 रुपये में बेचती हैं. इसके अलावा वह पर्स और होम डेकोरेशन की अन्य वस्तुएं भी तैयार करती हैं, जिनकी कीमत 2,000 से 3,000 रुपये तक होती है. वह सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑर्डर लेकर अपने प्रोडक्ट ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं.

आगे की योजना
योगिता अपने इस स्टार्टअप को आगे बढ़ाना चाहती हैं. उनकी भविष्य की योजना ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इस कला का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की है. फिलहाल, इस काम से उनकी ठीक-ठाक कमाई हो रही है और उनके बनाए प्रोडक्ट जगदलपुर में काफी पसंद किए जा रहे हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related