shukra and guru alignment Shatkona yoga 2026 singh tula and these 4 zodiac signs will get luck | शुक्र और बृहस्पति ग्रह बना रहे महासंयोग, सिंह, तुला स

Date:


Shukra And Guru Alignment 2026: नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए खुशियों और नए अवसरों के साथ विदा हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 नवंबर दिन शनिवार को शुभ ग्रह शुक्र और बृहस्पति के बीच एक शुभ कोणीय संयोग बनने जा रहा है. इस दिन शुक्र तुला राशि में और बृहस्पति सिंह राशि में रहेंगे और दोनों ग्रहों के बीच षडाष्टक नहीं, बल्कि 60 डिग्री का विशेष संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में षट्कोण योग या षष्ठम दृष्टि कहा जाता है. भारतीय समयानुसार यह संयोग शनिवार शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग से सिंह, तुला समेत 4 राशियों को प्रेम, रिश्तों, आर्थिक मामलों और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं शुक्र और गुरु ग्रह के संयोग से किन किन राशियों को फायदा होगा…

तीसरी बार बन रहा है शुक्र-गुरु ग्रह का यह योग
इस ज्योतिषीय संयोग की एक खास बात यह भी है कि शुक्र और बृहस्पति के बीच ऐसा ही संबंध अगस्त के मध्य में भी बना था. इसके बाद 4 नवंबर को शुक्र ग्रह के वक्री रहने के दौरान दोनों ग्रहों के बीच दोबारा यह संयोग बना. अब 28 नवंबर को तीसरी और अंतिम बार यह संपर्क बन रहा है. शुक्र ग्रह 13 नवंबर को मार्गी हो चुके हैं. ज्योतिषीय व्याख्या के अनुसार, ऐसे में इस बार पहले से अटके मामलों में स्पष्टता आ सकती है. अगस्त में शुरू हुई कोई बातचीत या नवंबर की शुरुआत में रुका हुआ रिश्ता अब आगे बढ़ सकता है.

मंगल का राशि परिवर्तन भी रहेगा खास
25 नवंबर दिन बुधवार को मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं. वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों के सेनापति के साथ ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता का कारक ग्रह माना गया है. कन्या राशि में मंगल का गोचर व्यावहारिक सोच, योजना और काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की प्रेरणा दे सकता है. ऐसे में शुक्र-गुरु ग्रह का संयोग नए अवसरों के दरवाजे खोलने का संकेत देता है, जबकि मंगल का गोचर उन अवसरों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और सही कदम उठाने की जरूरत बताता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह रोमांस, रचनात्मकता और आनंद को रोशन कर रहे हैं, जबकि गुरु ग्रह साहस और संवाद का समर्थन कर रहे हैं. इस राशि के जातकों की लव लाइफ में नयापन आएगा और सिंगल जातकों की खास लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है. रचनात्मक कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होगी और आपके काम को नई पहचान भी मिलेगी. शौक या बच्चों की जरूरतों से जुड़े निवेश भी अच्छी खबर ला सकते हैं. गुरु ग्रह के प्रभाव की वजह से मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे.

सिंह राशि
गुरु ग्रह आपकी राशि में ही विराजमान हैं, जो आपको पहले से ही खास पहचान दिला रहे हैं. अब शुक्र ग्रह आपकी बातचीत और छोटी यात्राओं में गर्माहट ला रहा है. शनिवार को भेजा गया आपका कोई संदेश उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है. जो लोग रिश्ते में हैं, वे एक ईमानदार बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमी को दूर कर सकते हैं. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. सिंह राशि वालों की धन संबंधित समस्या दूर होंगी और परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे.

तुला राशि
शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में विराजमान हैं और राशि स्वामी भी हैं, ऐसे में आपको जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. गुरु ग्रह की वजह से आपके जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा और किसी खास व्यक्ति से लाभ भी होगा, जो भविष्य में भी आपके काम आएगा. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वह मिल जाएगा और आपकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. गुरु और शुक्र ग्रह की वजह से बिजनेस दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के योग भी बन रहे हैं.

धनु राशि
आपके राशि स्वामी गुरु को आपके लाभ भाव में स्थित शुक्र ग्रह से एक अनुकूल संकेत मिल रहा है. मुनाफे के लिहाज से यह एक मजबूत योग है. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और करियर में अच्छी तरक्ती भी होगा. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको शुभ ग्रह के प्रभाव की वजह से अच्छे अवसर मिलेंगे. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिल सकती है. हालांकि किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी हर एक शर्त को ध्यान से पढ़ लें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related