Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ अलग देखने को मिला. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हंसते हुए पंजाब के गेंदबाज हरप्रीत बरार के पास पहुंचे थे लेकिन उनका रिएक्शन अच्छा नहीं था. इस खिलाड़ी ने ना तो बात की और ना ही अच्छा बर्ताव किया.
विराट कोहली से हरप्रीत बरार ने नहीं की बात
नई दिल्ली. विराट कोहली की गरम मिजाज और मैदान पर आक्रामक रवैये से सभी वाकिफ हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस की घड़कनें बढ़ा दी थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली की पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार से मैदान पर बातचीत वायरल हो रही है. उनको जैसा रिएक्शन विरोधी गेंदबाज से मिला वो हर किसी की नजर में खटक रहा है. विराट बेहद अच्छे मूड में थे और मुस्कुराते हुए हरप्रीत के पास पहुंचे थे लेकिन उन्होंने जैसे घूर कर देखा और बिना कुछ कहे निकल गए उसने सोशल मीडिया पर गेंदबाज के रवैये को लेकर बहस छेड़ दी.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत का आत्मविश्वास लेकर कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार शुरुआत की. ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए और 31 बॉल पर फिफ्टी ठोक डाली. उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने झटका. 58 रन पर प्रियांश आर्या के हाथों कैच करवाया. आउट होने से पहले उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए. कोहली पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए, स्ट्राइक रोटेट करते हुए और स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाते रहे.
Harpreet brar what is this your attitude??? Towards senior player virat kohli 👑


