Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार (17 मई) को मिली हार ने पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं. इस मुकाबले में 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 20 ओवर में 199 रन ही बना पाई. 16.1 ओवर में एक फुलटॉस पर मार्कस स्टोइनिस आउट हुए और मैच यहां से पलट गया.
जोश हेजलवुड की फुलटॉस पर आउट हुए मार्कस स्टोइनिस
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स के लिए सबकुछ दांव पर लगा था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत टीम को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखती लेकिन टीम को अब दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा. आरसीबी ने विराट कोहली की फिफ्टी के बाद वेंकटेश अय्यर के तूफानी 73 रन की बदौलत 4 विकेट पर 222 रन बनाए. पंजाब की टीम 199 रन तक ही पहुंच पाई. इस मैच में जोश हेजलवुड की बॉल पर मार्कस स्टोइनिस का आउट होना टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
एक हलवा बॉल ने पटला मैच
आरसीबी के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला. दोनों ने 32 बॉल पर 67 रन जोड़े और धीरे धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे थे. यहीं पर जोश हेजलवुड ने एक ऐसी बॉल डाली जिसकी वजह से पूरा मैच पलट गया. हालांकि बॉल में कुछ खास नही था क्योंकि ये एक फुलटॉस थी. आमतौर पर स्टोइनिस इसे छक्के के लिए भेजते हैं लेकिन यहां किस्मत ने धोखा दिया. बॉल खेलने से चूके और गेंद पैड पर लगी. फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया. स्टोइनिस ने रिव्यू लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी LBW का फैसला बरकरार रखा.
Josh Hazlewood turns breakthrough provider 💪
He traps Marcus Stoinis in front to break a dangerous stand ☝️


