मोदी के ब्रह्मास्त्र से टलेगा यूपी का बंटवारा, परिसीमन में सीटें बढ़ने के बावजूद कैसे बना रहेगा एक ही राज्य?

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन करते हुए इसको चार हिस्सों में बांटने की सुगबुगाहट मायावती के बसपा शासन के समय से ही चली आ रही है. गाहे-बगाहे इसकी चर्चा सुनाई दे जाती है. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की तरफ से एक ब्रह्मास्त्र चला गया है.

Zoom

केंद्रीय कैबिनेट का संशोधन

भारत में इस समय संसद के विशेष सत्र की चर्चा तेज है. केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. यह बात तय मानी जा रही है कि लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही 50 प्रतिशत सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का विधेयक पास हो सकता है. हालांकि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐसा ब्रह्मास्त्र चला है, जिससे उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर अलग हिस्सों में बांटने का काम टल जाने की संभावना है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन करते हुए इसको चार हिस्सों में बांटने की सुगबुगाहट मायावती के बसपा शासन के समय से ही चली आ रही है. गाहे-बगाहे इसकी चर्चा सुनाई दे जाती है. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की तरफ से 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट ने अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करते हुए सीटों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का फैसला किया है. अब इसको ऐसे समझें कि परिसीमन बिल के अनुसार लोकसभा सीटों में बढ़ोत्तरी के साथ ही हर राज्य की विधानसभा सीटों में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी. ऐसा प्रावधान है.

इसे उत्तर प्रदेश के लिहाज से समझें तो यहां अभी विधानसभा की 403 सीटें हैं. अब ये बढ़कर 605 तक हो जाएंगी. लेकिन यहां एक पुराना पेंच है. जो मौजूदा प्रावधान है, उसके अनुसार राज्य में विधानसभा की सीटों की अधिकतम संख्या 500 तक ही हो सकती है. अब अगर सीटें बढ़कर 605 तक करनी हो तो राज्य में विधानसभा की सीटों के अनुसार फिर बंटवारा करना पड़ जाता.

लेकिन केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करते हुए सीटों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने के फैसले से यह समस्या हल होती नजर आ रही है. मतलब अब यूपी में विधानसभा सीटें बढ़कर भी 605 ही होंगी, जो कि अधिकतम 650 की सीमा के अंदर है. अब इससे राज्य को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदीजी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है. इसके साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है.

इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा. इसके साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा. अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं सदन में रख सकेंगे. इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी. यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा. उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए.

About the Author

ऐश्वर्य कुमार राय

ऐश्वर्य कुमार राय नेटवर्क 18 ग्रुप में जर्नलिस्ट हैं. वह यहां डेप्युटी न्यूज एडिटर के तौर पर देश और दुनिया के घटनाक्रमों पर विस्तृत रिपोर्ट्स कवर करते हैं. न्यूज 18 हिंदी में दिसंबर 2025 से जुड़े ऐश्वर्य यहां न…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज छोड़ पत्तों की कर रहे खेती, हो रहा अच्छा मुनाफा

होमफोटोकृषिदेवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज...