Last Updated:
RCB vs PBKS Player of the Match: धर्मशाला में आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ का टिकट पाने वाली पहली टीम बनी. आरसीबी की इस जीत में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई. हालांकि, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. वेंकटेश अय्यर को उनकी 73 रन की इम्पैक्टफुल पारी के लिए यह अवॉर्ड दिया गया. अय्यर ने 73 रन की पारी खेलकर टीम को विनिंग टोटल तक पहुंचाया.
विराट कोहली, नहीं वेंकटेश अय्यर बने प्लेयर ऑफ द मैच.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया. आरसीबी की यह टूर्नामेंट में नौवीं जीत थी, जिससे प्लेऑफ में जगह बना ली. ये डिफेंडिंग चैंपियन टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी. विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर चला और उन्होंने इस मैच में 58 रन की पारी खेली. इसके अलावा विराट ने दूसरी पारी में फील्डिंग करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दो कैच भी लपके. हालांकि, मुकाबले में वेंकटेश अय्यर हीरो बनकर उभरे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 40 गेंदों पर खेली नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी की 222 रन के मैच विनिंग स्कोर तक पहुंचाया. इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.
अवॉर्ड जीतकर जाहिर की खुशी
वेंकटेश अय्यर ने मैच के बाद कहा, “तकनीकी रूप से यह मेरा दूसरा मैच है जिसमें मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हूं. मुझे ठीक से बल्लेबाजी का पहली बार मौका मिला. मुझे इस बात की खुशी मैन ऑफ द मैच मिलने से ज्यादा है. टीम को दो अंक मिले, इसलिए मैं सच में बहुत खुश हूं.”
आरसीबी को विकेट मिलने का जश्न मनाते विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर.
कोहली के साथ बैटिंग पर क्या बोले?
धीमी शुरुआत के बाद बेहतरीन फिनिश पर अय्यर ने कहा, “हां, शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन मैं खुशकिस्मत था कि मुझे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला. वह जिस तरह से आपके साथ माइंडसेट में बदलाव के बारे में बात करते हैं, वह कमाल का है. मुझे लगता है कि खेल के सभी महान खिलाड़ियों में एक बात जो सबसे अलग होती है, वह है आपसी बातचीत, यही सबसे खास है.” धर्मशाला में बल्लेबाजी के सवाल पर अय्यर ने कहा, “मैं यहां खेलता रहा हूं. इस सीजन में मैंने काफी लंबे समय बाद कोई मैच खेला है. मुझे लय में आने के लिए शुरुआती कुछ गेंदों की जरूरत थी. एक बार जब मैं विकेट को समझ गया और मुझे गेंदबाजी पर खुलकर खेलने की आजादी मिल गई, तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा रहा.”
लगातार मौका न मिलने पर भी बोले
आरसीबी में मौका का इंतजार करने के सवाल पर वेंकटेश अय्यर ने कहा, “अगर मैं कहूं कि निराश नहीं था या खेलना नहीं चाहता था, तो यह झूठ होगा. मैं सच में खेलना चाहता था, क्योंकि हम जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का मौका मिलना ही सबसे बड़ी बात होती है. हम खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. लेकिन मैं यहां इतने लंबे समय से हूं कि यह बात अच्छी तरह समझ गया हूं कि यह एक चैंपियन टीम है और टीम संतुलन में बार-बार बदलाव करना हमेशा सही नहीं होता. लेकिन मैंने हमेशा कोचिंग स्टाफ पर अपना प्रभाव डालने की कोशिश की, ताकि वे मुझे खेलने का मौका दें और मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूं. मैं खुश हूं कि मुझे अपना मौका मिला.”
कार्तिक और बोबट को दिया क्रेडिट
केकेआर के साथ लंबा समय बिताने के बाद आरसीबी में शामिल होने के सवाल पर अय्यर ने कहा, “उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया है. यह एक बहुत ही प्रोफेशनल टीम है और क्रिकेट के साथ ही प्रबंधन के लिहाज से जबरदस्त है. इसका पूरा श्रेय मो बोबट और दिनेश कार्तिक को जाता है. उन्होंने जिस तरह सभी लड़कों का ख्याल रखा है, वह अविश्वसनीय है. आरसीबी का खेलने का तरीका भी मुझे बहुत ज्यादा उत्साहित करता है. मैंने केकेआर में काफी समय बिताया है, तो एक भावनात्मक जुड़ाव तो रहेगा ही, लेकिन मुझे यहां सच में अपने घर जैसा महसूस हुआ है.” मैच पर नजर डालें तो आसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स 8 विकेट पर 199 रन बना सकी.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


