Last Updated:
IPL 2026 PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. अय्यर ने सिर्फ 40 गेंद में 73 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस अर्धशतकीय पारी के बाद अय्यर ने एक खास अंदाज में जश्न मनाया जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय को डेडिकेटेड था.
वेंकटेश अय्यर ने सीएम विजय को डेडिकेट की अपनी फिफ्टी
नई दिल्ली: वेंकटेश अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के कमाल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से पीट दिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. आरसीबी की इस जीत के हीरो वेंकटेश अय्यर रहे. चोटिल रजत पाटीदार की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश ने आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली.
About the Author

Jitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


