4.3 C
Munich

CSK Playoff Scenario: आज डूबेगी नैया या बचेगी लाज? मैच से पहले समझें सीएसके के प्लेऑफ का पूरा गणित

Must read


नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 63वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 12 में से 6 मैच जीते हैं. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. सीजन की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ करने के बावजूद, सीएसके अब भी प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में पूरी तरह से बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर चेन्नई को आज के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा तो क्या वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी?

रुतुराज गायकवाड़ की टीम इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 7 विकेट से करारी हार के बाद इस मैच में उतर रही है. प्रतियोगिता में बने रहने के लिए सीएसके को अपने शेष दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की है. यह टीम 12 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है.

एसआरएच ने अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन मैच गंवा दिए थे. अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सीएसके के खिलाफ यह मैच जीतने में कामयाब होती है, तो उनके क्वालीफाई करने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी. यह टीम गुजरात टाइटंस के हाथों 87 रनों की बड़ी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है.

अगर हारी सीएसके तो खेल खत्म?
दरअसल, चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे आज और अपने आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे. अगर टीम आज का मुकाबला हारती है तो उसका टॉप-4 में जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि वह फिर अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी. इतने अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बनाना कठिन होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें सीएसके का दबदबा रहा. इस टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एसआरएच ने 8 जीत दर्ज कीं.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article