9.8 C
Munich

Besan Karara Sabzi: कभी नहीं खाई! राजस्थान के खाने में नया तड़का! बेसन करारा सब्जी की बढ़ी डिमांड

Must read


Last Updated:

Besan Karara Sabzi: राजस्थान की पारंपरिक खानपान संस्कृति में धौलपुर की बेसन करारा सब्जी इन दिनों लोगों की खास पसंद बनती जा रही है. अपने अनोखे स्वाद और देसी मसालों की खुशबू के कारण यह व्यंजन स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी खूब आकर्षित कर रहा है. बेसन से तैयार की जाने वाली यह खास सब्जी कुरकुरी बनावट और मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है. राजस्थानी थाली में इसे विशेष रूप से शामिल किया जाता है और पारंपरिक तरीके से पकाने के कारण इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. स्थानीय भोजन प्रेमियों का कहना है कि यह व्यंजन राजस्थान की समृद्ध पाक कला की पहचान है. कई होटल और ढाबों में भी अब इस डिश की मांग तेजी से बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: राजस्थान की पारंपरिक खानपान संस्कृति देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है. मारवाड़ की केर-सांगरी, कोटा की हिंग कचोरी और जयपुर के दाल-बाटी चूरमा की तरह धौलपुर जिले के चंबल ग्रामीण इलाकों में बनने वाली “बेसन करारा” की सब्जी भी लोगों की खास पसंद बनी हुई है. यह पारंपरिक सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. गांवों में आज भी इसे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. खास बात यह है कि यह सब्जी कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है और इसकी सामग्री हर घर में आसानी से मिल जाती है.

गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि बेसन करारा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में तीन चम्मच बेसन लिया जाता है. इसमें आधा गिलास पानी डालकर अच्छा पेस्ट तैयार किया जाता है. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च और हरा धनिया मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लिया जाता है.

इसके बाद गैस पर तवा गर्म कर उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डाला जाता है. फिर बेसन के तैयार पेस्ट का चीला बनाया जाता है और उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंका जाता है. चीला तैयार होने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है.

बनाने की रेसिपी
अब एक कटोरी दही में नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर जीरा भुना जाता है. फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई किया जाता है. इसके बाद टमाटर, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाया जाता है.

जब मसाला तैयार हो जाता है तो इसमें दही का मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए पकाया जाता है ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद पहले से तैयार बेसन के चीले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मसाले में डाल दिया जाता है. फिर इसमें एक गिलास पानी डालकर करीब पांच मिनट तक उबाला जाता है.

बेसन करारा की स्वादिष्ट सब्जी तैयार
कुछ ही देर में धौलपुर और चंबल क्षेत्र की पारंपरिक बेसन करारा की स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है. इसे रोटी और परांठे के साथ खाया जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस सब्जी को बड़े स्वाद से खाते हैं धौलपुर जिले के ग्रामीण अंचल में मेहमानों के आने पर भी घरों में इसी पारंपरिक स्वादिष्ट सब्जी को ही बनाया जाता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article