Last Updated:
Moradabad Latest News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चर्चित पीतल कारोबारी डकैती कांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कारोबारी की बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने घर में डकैती की साजिश रची थी. पुलिस अब तक युवती समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों की लूट में बड़ी रकम बरामद कर चुकी है.
आरोपी बेटी को पुलिस को पकड़ा.
मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में हुए चर्चित डकैती कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 23 लाख रुपये नकद और तीन तमंचे बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र, आदित्य और नदीम अमरोहा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
यह सनसनीखेज मामला 11 मई का है, जब अकबर कंपाउंड निवासी एक पीतल कारोबारी के घर में हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे. घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी. जांच में जो खुलासा हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के अनुसार, कारोबारी की बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी डकैती की साजिश रची थी. युवती ने घर की अंदरूनी जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया.
सतपाल अंतिल ने बताया कि इस मामले में पहले ही बेटी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से करीब 47 लाख रुपये बरामद हुए थे. अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. इस पूरे कांड ने शहर में रिश्तों और भरोसे को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें


