16.3 C
Munich

प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी आग, अंदर फंसे दर्जनों लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Must read


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में 12 मई की घटना तो आपने सुनी होगी, जहां एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में एक मां ने अपने बच्चों को बचाने के लिए जान दे दी थी. वहीं अब शहर के एक होटल में आग लगने की घटना देखने को मिली है. यहां बिट्ठल होटल में अचानक आग लग गई, जिसके कारण होटल में एक दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लगातार फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

Zoom

प्रयागराज बिट्ठल होटल में लगी आग

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके स्थित बिट्ठल होटल में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. होटल से उठती आग की ऊंची लपटें और आसमान में फैलता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया.

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि काफी प्रयासों के बाद भी इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है. दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग तेजी से फैली, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. होटल के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट से लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन और फायर विभाग अभी आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं. ट्रांसफार्मर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसे लेकर भी जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

एक दर्जन से अधिक लोग फंसे
पुलिस के अनुसार, होटल के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है. राहत और बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा हुआ है. मौके पर मौजूद सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और फायर ब्रिगेड की टीमों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके और किसी बड़े नुकसान को रोका जा सके.

12 मई को भी लग चुकी है आग
गौरतलब है कि प्रयागराज में इससे पहले भी आग की भयावह घटना सामने आ चुकी है. बीते 12 मई को शहर की एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल में भीषण आग लग गई थी. उस दौरान इमारत की छत पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ फंस गई थी. करीब 30 मिनट तक महिला आग की लपटों के बीच अपने बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और बच्चों तक आग नहीं पहुंचने दी. बाद में रेस्क्यू टीम ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article