15 C
Munich

अस्‍पताल में ऐसा क्‍या हुआ स्‍ट्रेचर में बैठा मरीज भी उठकर दौड़ने लगा, फ‍िर कुछ शख्‍स ने द‍िखाई ह‍िम्‍मत और…

Must read


होमताजा खबरदेश

अस्‍पताल में ऐसा क्‍या हुआ स्‍ट्रेचर में बैठा मरीज भी उठकर दौड़ने लगा?

Last Updated:

saap ki news: अखनूर के अस्पताल में सांप दिखने से अफरा तफरी, मरीज और स्टाफ भागे, स्ट्रेचर पर बैठा मरीज भी दौड़ा, सांप पकड़कर बाहर छोड़ा गया, किसी को चोट नहीं लगी.

Zoom

जम्‍मू कश्‍मीर के अखनूर के एक सरकारी अस्‍पताल से जब एक सांप न‍िकला

अखनूर. अस्‍पताल में ऐसा क्‍या हुआ, स्‍ट्रेचर पर बैठा मरीज भी उठकर दौड़ने लगे. दरअसल, जम्‍मू कश्‍मीर के अखनूर के एक अस्‍पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर के अंदर अचानक एक सांप दिखाई दिया. जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो मरीजों से लेकर अस्पताल स्टाफ तक सभी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. हालात ऐसे हो गए कि जो मरीज स्ट्रेचर पर बैठा था, वह भी डर के मारे उठकर भागने लगा.

कुछ देर के लिए अस्पताल में दहशत और भगदड़ जैसा माहौल बन गया. कई लोग दूर से ही सांप को देखते रहे तो कुछ लोग वार्ड और कमरों के दरवाजे बंद करने में जुट गए ताकि सांप अंदर न घुस सके. इस बीच मौके पर मौजूद कुछ शख्स ने हिम्मत दिखाई और स्थिति को संभालने के लिए आगे आए.

इन लोगों ने सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश की. थोड़ी मशक्कत के बाद वे सांप को काबू में करने में सफल रहे और उसे अस्पताल परिसर से बाहर ले जाकर छोड़ दिया. राहत की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी मरीज तीमारदार या अस्पताल कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

सांप के बाहर ले जाए जाने के बाद भी कुछ देर तक अस्‍पताल परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही. कई लोग आपस में इस घटना पर चर्चा करते रहे और अपने मोबाइल से वीडियो व तस्‍वीरें बनाते दिखाई दिए. बाद में स्थानीय लोगों ने अपील की कि ऐसी घटनाओं के समय घबराने के बजाय सतर्क रहें और तुरंत विशेषज्ञों या संबंधित विभाग को बुलाया जाए ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article