10.5 C
Munich

Health Tips: छूते ही जलन, लेकिन फायदे हैरान कर देंगे! गजब है बिच्छू बूटी गठिया से लेकर पथरी तक में देती है राहत

Must read


Last Updated:

Bichchu Booti Health Benefits: पहाड़ों में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी आयुर्वेद का एक अनमोल खजाना है. यह चमत्कारी पौधा गठिया (अर्थराइटिस), मांसपेशियों के दर्द और किडनी की पथरी जैसी गंभीर समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है. विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर इस बूटी का सही इस्तेमाल शरीर को लंबे समय तक निरोग रख सकता है. हालांकि, इसके उपयोग को लेकर कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. जानिए कैसे यह साधारण सी दिखने वाली बूटी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है.

बागपत: प्रकृति ने हमें अपने खजाने से कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को मात देने की ताकत रखती हैं. इन्हीं में से एक है बिच्छू बूटी. पहाड़ों की दुर्गम वादियों में मिलने वाला यह पौधा आज के समय में किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है. आयुर्वेद में इसे एक चमत्कारी औषधि का दर्जा दिया गया है, जो शरीर के कई रोगों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखती है. घने पहाड़ों के बीच उगने वाली यह बूटी अपनी खास खूबियों के कारण काफी पसंद की जाती है.

पोषक तत्वों का भंडार है यह पहाड़ी औषधि
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने इस बूटी के बारे में बताया कि बिच्छू बूटी आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. यही वजह है कि यह हड्डियों को लोहे जैसी मजबूती देने का काम करती है. अगर आप अर्थराइटिस यानी गठिया के पुराने दर्द से परेशान हैं या आपकी मांसपेशियों में अक्सर खिंचाव और तकलीफ रहती है, तो बिच्छू बूटी आपके लिए बेहद असरदार साबित हो सकती है.

किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मददगार
सिर्फ हड्डियों का दर्द ही नहीं, बल्कि यह बूटी शरीर के अंदरूनी अंगों की सफाई में भी कमाल का काम करती है. बिच्छू बूटी में विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में पाया जाता है. डॉक्टर के अनुसार, इसका सही तरीके से उपयोग करने पर गुर्दे (किडनी) में होने वाली पथरी को आसानी से गलाकर शरीर से बाहर निकाला जा सकता है. इसके साथ ही, यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं (यूरिन इन्फेक्शन आदि) में भी तेजी से राहत पहुंचाने का काम करती है.

चाय और सूप के जरिए भी ले सकते हैं फायदे
इस चमत्कारी बूटी को डाइट में शामिल करना भी काफी आसान है. डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी बताते हैं कि बिच्छू बूटी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. आप इसकी हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं, या फिर इसका गरमा-गरम सूप बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग इसे सब्जी में डालकर भी इस्तेमाल करते हैं. अफ्रीका के पहाड़ों से लेकर भारत के पहाड़ी इलाकों तक मिलने वाली यह औषधि अब बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होने लगी है.

बरतना न भूलें ये जरूरी सावधानी
बिच्छू बूटी जितनी फायदेमंद है, इसका इस्तेमाल करते समय उतनी ही सावधानी की भी जरूरत होती है. डॉक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस औषधि का गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा उपयोग करने पर शरीर में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है. इसलिए, जब भी आप इस पहाड़ी बूटी का सेवन शुरू करें, तो पहले किसी अनुभवी चिकित्सक या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article