11.7 C
Munich

फेयरवेल मैच खेलने मिले या नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता… मांजरेकर के फिर बिगड़े बोल, अब धोनी पर निशाना

Must read


Last Updated:

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर को उनके बयानों की वजह से अक्सर विवादों में रहना पड़ता है. इस बार महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उन्होंने ऐसी बात कही जो फैंस को बुरी लगने वाली है. मांजरेकर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स उनके नाम को बनाए नहीं रख पाई, ऐसे में फर्क नहीं पड़ता कि धोनी विदाई आईपीएल मैच खेलते हैं या नहीं.

Zoom

संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी के विदाई मैच पर दिया बयान

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले चर्चा तेज थी कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे या नहीं. ऐसा इस वजह से था क्योंकि चेन्नई में ये इस सीजन का आखिरी मुकाबला था. अब तक इस सीजन में धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. यह मैच उनका घरेलू दर्शकों के बीच विदाई मुकाबला माना जा रहा था. कप्तान रुतुराज गायकवाड ने बताया कि वो मैच फिट नहीं हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स पर एमएस धोनी के बनाए नाम को सही ढंग से ना संभालने और ‘पूरी टीम को गड़बड़’ करने का आरोप लगाया है. मांजरेकर ने कहा कि अब उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि धोनी को आईपीएल में फेयरवेल मैच मिलता है या नहीं. उनकी विरासत को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा है.

धोनी आईपीएल के सबसे महान कप्तानों में गिना जाता है. पिछले कई सालों से आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला टालते आ रहे हैं. मांजरेकर ने कहा, “अगर आप मुझसे बहुत छोटा और ईमानदार जवाब चाहते हैं. तो फर्क नहीं पड़ता. मुझे कोई परवाह नहीं है… वह खेलें या न खेलें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हां, CSK ने इस स्थिति को बहुत अलग तरीके से संभाला है. अब इसमें मेरी दिलचस्पी भी खत्म हो गई है,”

मांजरेकर ने धोनी की भारतीय टीम और CSK के साथ विरासत के बीच साफ अंतर बताया. “जो उन्होंने भारत के लिए किया, वह मैं हर रात याद करता हूं. मेरे पसंदीदा कप्तान हैं और सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक हैं. मुझे महेंद्र सिंह धोनी बहुत पसंद हैं, जो उन्होंने किया उसके लिए. मौजूदा धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे. CSK ने धोनी के नाम को बहुत खराब तरीके से संभाला. इसका असर पूरी टीम पर पड़ा. धोनी एक आखिरी मैच खेलें या नहीं, यह उनके फैंस और बाकी लोगों के लिए है. मैं वही धोनी याद रखूंगा, जो मैंने भारत और CSK के लिए देखा. यहां तक कि अगर इस टीम को धोनी अपने चरम पर रहते हुए लीड करते, तो यह टीम प्लेऑफ में होती.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article