11.7 C
Munich

अजीत अगरकर के साथ पाकिस्तानी कप्तान करेंगे खिलाड़ियों का सलेक्शन, ICC का बड़ा फैसला, जूरी में मिली जगह

Must read


होमखेलक्रिकेट

अगरकर के साथ पाक कप्तान करेंगे खिलाड़ियों का चयन, ICC ने जूरी में दी जगह

Last Updated:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले 25 सालों के सबसे महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के सलेक्शन के लिए बनाई जूरी में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को शामिल किया है. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर के साथ इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा और रवि शास्त्री को जगह दी गई है.

Zoom

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को आईसीसी ने दी जूरी में जगह

नई दिल्ली. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद भले ही पिछले कुछ महीनों में लगातार आलोचना झेल रहे हों लेकिन उनको इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक बड़ा सम्मान दिया है. पिछले 25 सालों के सबसे महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के चयन के लिए बनाई गई जूरी में उनको शामिल किया गया है. मसूद इस जूरी में शामिल होने वाले दूसरे पाकिस्तानी हैं. महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम पहले ही इस जूरी में शामिल किया जा चुका है. क्रिकेट जगत में मसूद का चयन कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है. सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सुझाव पर उनका नाम जूरी में शामिल किया गया.

पिछले साल PCB ने मसूद को इंटरनेशनल क्रिकेट और प्लेयर्स अफेयर्स के डायरेक्टर का पद ऑफर किया था. जानकारी के मुताबिक उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. वो बतौर कप्तान ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चक्र पूरा करना चाहते थे. बांग्लादेश में चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार की संभावना के बीच मसूद की कप्तानी खतरे में पड़ सकती है. सूत्रों के अनुसार, मसूद अब PCB का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article