Last Updated:
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस भी टॉप 4 में अपना स्थान पक्का कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही अगले दौर में जगह बना चुकी है. अब सिर्फ 1 प्लेऑफ की टीम का फैसला होना बाकी है.
चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस अब और भी रोचक हो गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर अगले दौर में पहुंचने वाली पहली टीम का तमगा हासिल किया. अब सनराइजर्स हैदराबाद को मिली चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत ने पूरा समीकरण बदल दिया. इस टीम ने अपना स्थान तो प्लेऑफ में पक्का किया साथ ही गुजरात टाइटंस की जगह भी टॉप चार में पक्की कर दी. आरसीबी 18 अंकों के साथ टॉप पर हैं. हैदराबाद और गुजरात ने 16-16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाया है. अब सिर्फ 1 स्थान के लिए ही रेस में शामिल टीमों के बीच टक्कर होगी.
सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले पर सबकी नजर थी. टॉस जीतकर कप्तान रुतुराज गायकवाड ने पहले गेंदबाजी चुनी. डेवाल्ड ब्रेविस के 44 रन की बदौलत टीम ने 7 विकेट पर हैदराबाद के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में ईशान किशन की फिफ्टी के दम पर टीम ने ओवर में विकेट खोकर जीत हासिल की. इसके साथ ही हैदराबाद ने अपने प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कर लिया. वहीं चेन्नई की मुश्किलें खड़ी कर दी.
प्लेऑफ में कैसे पहुंची गुजरात
चेन्नई पर मिली जीत के बाद हैदराबाद के 13 मैच के बाद 16 अंक हो गए हैं. वहीं गुजरात के पास भी इतने ही अंक हैं. प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर 18 अंक लेकर आरसीबी मौजूद है. SRH की जीत ने ये तय कर दिया कि अब दूसरी कोई भी टीम 16 अंकों तक नहीं पहुंच सकती. ऐसे में गुजरात की टीम सीधा प्लेऑफ में पहुंच गई. अब उसके पास अपना आखिरी मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा. हैदराबाद की टीम भी 18 अंक हासिल कर सकती है क्योंकि उसे भी एक मैच खेलना बाकी है.
किन टीमों में अब आखिरी स्थान के लिए टक्कर
अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी प्लेऑफ की रेस में शामिल है. इसमें पंजाब के पास 13 अंक हैं जबकि चेन्नई, राजस्थान और दिल्ली की टीम 12-12 अंकों पर है. राजस्थान के 2 मैच बाकी हैं जबकि चेन्नई और दिल्ली को 1 मैच ही खेलना है. पंजाब आखिरी मैच जीतकर 15 अंकों तक पहुंच सकती है जबकि कोलकाता अगर बाकी बचे दोनों मुकाबले अपने नाम करे तो उसके भी 15 अंक हो जाएंगे. राजस्थान बचे हुए दोनों मुकाबले जीतकर 16 अंकों तक पहुंचेगी.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


