13.7 C
Munich

धोनी के सामने उर्विल पटेल ने हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल, कमिंस की गेंद पर जड़ा आसमानी छक्का

Must read


होमखेलक्रिकेट

धोनी के सामने उर्विल ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट, कमिंस की गेंद पर जड़ा छक्का

Last Updated:

Urvil Patel Helicopter Shot Video: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उर्विल पटेल भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनके एक हेलीकॉप्टर शॉट ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोरी. खास बात यह है कि चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में एमएस धोनी भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे. उर्विल के हेलीकॉप्टर शॉट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Zoom

उर्विल पटेल ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बेहद खास रहा. सीजन में पहली बार एमएस धोनी किसी मुकाबले में टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आए, जो चोटिल होने के चलते किसी लीग मैच का हिस्सा नहीं बन सके. चेन्नई का यह टूर्नामेंट में अपने होम ग्राउंड (चेपॉक) पर आखिरी मुकाबला था. धोनी भले ही मैच का हिस्सा नहीं थे, लेकिन ग्राउंड पर उनकी मौजूदगी ने फैंस के लिए इसे यादगार बना दिया. इस मुकाबले में उर्विल पटेल हेलीकॉप्टर शॉट से महफिल लूटी, जो धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है. उर्विल के इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हाल ही में आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले उर्विल पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पेट कमिंस की लगातार दो गेंदों पर दो शानदार छक्के जड़ दिए. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पहले एक बेहतरीन पुल शॉट खेला और फिर ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ मारकर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए, जिसे देखकर कमिंस भी हैरान रह गए. उर्विल के हेलीकॉप्टर शॉट की जमकर तारीफ हो रही है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article